Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • फर्जी एटीएम बनाकर खाते से निकाले 80 हजार रुपये
  • टिहरी

फर्जी एटीएम बनाकर खाते से निकाले 80 हजार रुपये

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
rns featured image new

नई टिहरी। घनसाली तहसील के ढुंगमंदार पट्टी के ग्राम मंदार निवासी एक
व्यक्ति का फर्जी एटीएम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर पैसा खर्च किए जाने का
मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त व्यक्ति ने एसएसपी से मिलकर खाते से
निकाली गई धनराशि वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। घनसाली के मंदार
निवासी निवासी बचन सिंह एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह लंबे समय से
विदेश में नौकरी करते थे। उनका पीएनबी घनसाली में खाता है। लेकिन जून
2018 से जनवरी 2021 के बीच अलग-अलग समय पर उनके खाते से 80 हजार नौ सौ
रुपये की धनराशि एटीएम से निकाली गई। लेकिन कई बार शिकायत करने पर भी
बैंक प्रबंधन धनराशि वापस दिलाने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहा है। बताया
कि कोरोना के कारण जब वह विदेश से गांव लौटे तो, उन्होंने पासबुक इंट्री
करवाई, जिसमें से धनराशि गायब मिली। बैंक से संपर्क करने पर संतोषजनक
जवाब नहीं मिल पाया। इसके बाद थाना घनसाली को भी लिखित में शिकायत की गई।
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि बैंक स्टेटमेंट में क्वींडांग और
तपोवन एटीएम से धनराशि निकालने की लोकेशन दर्ज हो रखी है। साथ ही इसी
एटीएम से पेट्रोल पंप घनसाली से भी तेल भरवाया गया है। उन्होंने आरोप
लगाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति ने बैंक के साथ मिलकर दूसरा एटीएम बनाया
है। उन्होंने एसएसपी से निकाली गई धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई।
वहीं मामले में एसएसपी तृप्ति भट्ट ने थानाध्यक्ष घनसाली को तत्काल
कार्रवाई कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा को करना होगा संचालित
Next: नदी में डूबने से मानसिक रूप से दिव्यांग महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.