Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रतिबंधित नशे की दवाइयों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

प्रतिबंधित नशे की दवाइयों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/09/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने बुधवार देर रात सितारगंज के ग्राम सिसैया में एक मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन, कैप्सूल व गोलियां बरामद कीं। मेडिकल स्टोर स्वामी इनका बिल नहीं दिखा पाया। बरामद दवाइयों की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने मेडिकल स्टोर स्वामी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कराया है। एएनटीएफ प्रभारी एसआई राजेश पांडेय, एसआई कौशल भाकुनी, भुवन पांडे, गणेश पांडे, दिनेश चन्द, विनोद खत्री, संतोष रावत, कंचन चौधरी ने बुधवार देर रात ग्राम सिसैया के राजेश मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। सूचना पर सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, एसआई सुरेन्द्र प्रताप सिह भी मौके पर पहुंच गए। सीनियर ड्रग इंसपेक्टर ने पूछताछ की तो दुकान स्वामी ने अपना नाम राजेश कुमार व हरपाल सिंह पुत्र महेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम मखवारा बताया। लाइसेंस राजेश के नाम होने की जानकारी दी गई। छापे में टीम ने मेडिकल स्टोर से डायजापाम के 75 इंजेक्शन, ब्यूप्रीनौरफिन के 99 इंजेक्शन, एविल के 75 इंजेक्शन, एल्प्राजोलम की गोलियां और मेडिकल स्टोर के सामने एक अन्य मकान के दुमंजिले में बनाए गोदाम से बुप्रेनोफिन के 1100 इंजेक्शन, डायजीपाम के 2600 इंजेक्शन, एविल के 2000 इंजेक्शन और टरमाडोल के 1.53 लाख कैप्सूल, एल्प्राजोलम के 57000 कैप्सूल बरामद किए। टीम ने 18 पेटियों में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद कीं। इनके कोई बिल नहीं थे। टीम ने राजेश और हरपाल को देर रात करीब 1.45 बजे एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बहेड़ी में शोभित मेडिकल स्टोर का मालिक बिना बिल के सलाई करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने डेढ़ लाख की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कार्मिक, निकाली आक्रोश रैली

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.