Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कार्मिक, निकाली आक्रोश रैली
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कार्मिक, निकाली आक्रोश रैली

RNS INDIA NEWS 26/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। एनएमओपीएस के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कार्मिकों ने नंदा देवी मंदिर परिसर में सभा की और आक्रोश रैली निकाली। रैली नंदा देवी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा पहुंची। जहां पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से कार्मिकों की मेहनत की कमाई को शेयर बाजार के हवाले कर रही है। जिससे कार्मिकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने एनपीएस के स्थान पर यूपीएस नाम का नया शिगूफा छोड़ दिया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एनपीएस और यूपीएस कार्मिकों के लिए खतरा है जबकि पुरानी पेंशन सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी है। सभा को मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, एनएमओपीएस जिला संरक्षक मनोज जोशी, प्रान्तीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक, एससी एसटी एसोसिएशन के प्रान्तीय संरक्षक संजय भाटिया, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारतेन्दु जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, मंत्री जगदीश भंडारी, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मण्डल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल, धौलादेवी ब्लॉक संयोजक राजू मेहरा, ताड़ीखेत ब्लॉक संयोजक मनोज पाठक, भैंसियाछाना अध्यक्ष हरिवंश बिष्ट, माध्यमिक शिक्षक संघ के महिपाल सिंह राजपूत, हीरा सिंह मेहरा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीके जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के मण्डल मंत्री रविशंकर गुंसाई आदि ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी ने की तथा संचालन जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने किया। यहाँ सभा एवं रैली में एन एमओपीएस कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, मीडिया प्रभारी नितेश काण्डपाल, खुशहाल महर, अजरा परवीन, तस्लीम अंसारी, तारा बिष्ट, शीतल सत्यपाल, दीपिका मेलकानी, विजय गैड़ा, शांति जुयाल सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के सैकड़ों कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित नशे की दवाइयों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार
Next: बरेली के कारोबारी के छह लाख ले उड़ा आरोपी धरा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.