Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राथमिक शिक्षक संघ निर्वाचन संयोजक मंडल भंग, चुनाव को लेकर खिंची तलवारें
  • देहरादून

प्राथमिक शिक्षक संघ निर्वाचन संयोजक मंडल भंग, चुनाव को लेकर खिंची तलवारें

RNS INDIA NEWS 07/11/2021
default featured image

देहरादून। शासन ने उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनावों के लिए गठित निर्वाचन संयोजक मंडल को भंग कर दिया है। जिससे प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव की समस्त प्रक्रिया भी निरस्त हो गई है। शनिवार को प्राथमिक शिक्षा के निदेशक आके उनियाल ने इस आशय का पत्र जारी किया। बताया कि इसी महीने प्रांतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव की तिथियां निर्धारित थी, लेकिन चुनाव आयोजित करवाने को लेकर संघ के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से आपत्ति जताई गई। चुनाव के लिए सदस्य एक मत न होने के कारण वर्तमान निर्वाचन प्रक्रिया की कार्यवाही को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों व प्रांतीय शिक्षक संघ को अवगत करवा दिया गया है।
उधर, प्रांतीय शिक्षक संघ के चुनाव प्रक्रिया रद किए जाने के कारण उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बीच तलवारें खिंच गई हैं। दोनों संगठन समानान्तर रूप से कार्य कर रहे हैं और दूसरे के धुर विरोधी हैं। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान व महामंत्री नंदन सिंह रावत ने निर्वाचन संयोजक मंडल को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने भंग का दिया है। साथ ही वर्ष 2018 की विवादित सूची पर की जा रही संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है अब संगठन के चुनाव पंजीकृत बाइलाज के नियमों के अनुसार होंगे। इसलिए सदस्य बनाने की प्रक्रिया को शीघ्र आरंभ कर दिया जाए।
धर्मेंद्र सिंह रावत (मुख्य संयोजक, प्रांतीय निर्वाचन समिति) का कहना है कि उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक व सदस्य निर्धारित 13 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम स्थल की सूचना अलग से दी जा रही है। उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से पारित प्रांतीय निर्वाचन 2018 अमान्य होने के चलते सदस्यों की मांग पर यह बैठक बुलाई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भू कानून के लिए आज सरकार को अंतिम चेतावनी
Next: घर से लापता किशोरी का शव संदिग्ध हालात में बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.