Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर से लापता किशोरी का शव संदिग्ध हालात में बरामद
  • देहरादून

घर से लापता किशोरी का शव संदिग्ध हालात में बरामद

RNS INDIA NEWS 07/11/2021
default featured image

विकासनगर। घर से लापता किशोरी का शव संदिग्ध हालात में बरामद
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भीमावाला निवासी एक महिला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बिना बताये अचानक घर से लापता हो गयी। पुलिस ने मामले में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जिसका शव शनिवार को शक्ति नहर में ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से बरामद हुआ। किशोरी ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर नहर में फेंका गया है, इसको लेकर संदेह बना हुआ है। पुलिस मौत के कारणों की जांच करने में जुटी है।
पुष्पा देवी पत्नी बालिस्टर, निवासी भीमवाला ने विकासनगर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह को उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी सुबह सुबह घर में किसी को कुछ भी बताये बिना लापता हो गयी। जिसकी सभी जगह नातेदारी रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर में ढकरानी बांध परियोजना के यूजेवीएनएल कर्मियों ने पुलिस को इंटैक पर शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इंटैक से शव बरामद किया। जिसकी शिनाख्त लापता किशोरी साक्षी (15) पुत्री बालिस्टर के रूप में की गयी। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोरी के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। कहा कि किशोरी ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर नहर में फेंका गया है, इसकी जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राथमिक शिक्षक संघ निर्वाचन संयोजक मंडल भंग, चुनाव को लेकर खिंची तलवारें
Next: करंट लगने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.