Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रकाश पादुकोण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला
  • खेल
  • राष्ट्रीय

प्रकाश पादुकोण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला

RNS INDIA NEWS 20/11/2021
rns featured image new

नयी दिल्ली।  भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को इस साल बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) से प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलेगा।
बीडब्ल्यूएफ परिषद ने पुरस्कार आयोग की सिफारिश के आधार पर दिग्गज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के नाम को शॉर्टलिस्ट किया है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इस पुरस्कार के लिए उनका नाम प्रस्तुत किया था। उल्लेखनीय है कि पूर्व विश्व नंबर एक और भारत के इकलौते विश्व चैंपियनशिप पुरुष पदक विजेता प्रकाश पादुकोण का खेल में बहुत योगदान रहा है। इसके लिए उन्हें 2018 में बीएआई लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
इसके अलावा मेधावी सेवा पुरस्कार के लिए बीडब्ल्यूएफ परिषद ने हरियाणा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ के महासचिव एसए शेट्टी, बीएआई के उपाध्यक्ष डॉ ओडी शर्मा और टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष एवं बीएआई के पूर्व उपाध्यक्ष माणिक साहा को चुना है। वहीं उत्तराखंड बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक को महिला और लिंग समानता पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह कई वर्षों से बैडमिंटन प्रशासन से जुड़ी हुई हैं।
सभी पुरस्कार विजेताओं को इंडिया ओपन 2021 के दौरान प्रमाण पत्र और पट्टिकाएं दी जाएंगी।
बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा, कि, बीडब्ल्यूएफ को इस पुरस्कार के साथ महान प्रकाश पादुकोण के खेल में योगदान का जश्न मनाते हुए देखकर हमें खुशी हो रही है। भारतीय बैडमिंटन को आज यहां लाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। जब खेल के विकास की बात आती है तो प्रशासकों, अधिकारियों और कॉर्पोरेट की एक मजबूत रीढ़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि खेल में उनके समर्थन और योगदान के लिए उन्हें भी पहचाना और सराहा जा रहा है। बीएआई की ओर से मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि उनके निरंतर समर्थन से हम भारतीय बैडमिंटन को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम होंगे।
सनराइज स्पोर्ट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बैडमिंटन में उनके निरंतर समर्थन के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सनराइज स्पोर्ट, पिछले चार वर्षों से बीएआई का शीर्षक प्रायोजक तथा दो दशकों से अधिक समय से भारतीय बैडमिंटन के विकास में एक समर्थक और प्रमुख हितधारक रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एबी डिविलियर्स ने लिया क्रिकेट से संन्यास, बोले- 37 की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही
Next: 20 रुपये के शेयर ने बना दिया करोड़पति, निवेशक हुए मालामाल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.