Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • 20 रुपये के शेयर ने बना दिया करोड़पति, निवेशक हुए मालामाल
  • अर्थ जगत

20 रुपये के शेयर ने बना दिया करोड़पति, निवेशक हुए मालामाल

RNS INDIA NEWS 20/11/2021
default featured image

नई दिल्ली। शेयर बाजार में अगर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको धैर्य दिखाना होगा। अगर धैर्य की कमी नहीं है तो छोटे निवेश के जरिए भी आप शानदार रिटर्न पा सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है भारत रसायन के शेयरों के साथ। सिर्फ 20 रुपये के शेयर ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया। इसकी कीमतों में करीब 500 गुना उछाल देखने को मिला। जिस भी निवेशक ने भारत रसायन के शेयर पर भरोसा जताया होगा, आज वह मुनाफे में होगा। 20 साल पहले भारत रसायन के एक शेयर की कीमत महज 20 रुपये थी। जिसकी कीमत आज बढ़कर 9895 रुपये हो गई है। यानी इन बीस सालों में 500 गुना कीमतें बढ़ गई। जिसने धैर्य दिखाया होगा आज वह मालामाल होगा। पिछले 6 महीने इस कंपनी के शेयरों की कीमत में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान कंपनी के एक शेयर की कीमत 12,682 रुपये से घटकर 9,985 रुपये हो गई। यानी करीब 20त्न की गिरावट इस दौरान देखने को मिली है। जबकि पिछले 5 सालों को देखें तो कंपनी के शेयरों की कीमत 1910 रुपये से बढ़कर 9,985 रुपये हो गई थी, करीब 425 गुना की वृद्धि देखने को मिली। जबकि दस साल पहले कंपनी के शेयर की कीमत महज 110 रुपये थी। तब की तुलना आज के रेट से करें तो 8975 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। और 20 साल पहले तो कंपनी के शेयर महज 20 रुपये में ही बिक रहे थे। जिस निवेशक ने 6 महीने पहले 20 हजार का निवेश किया होगा, वह आज घाटे में होगा। लेकिन एक साल पहले किया गया इतना ही निवेश बढ़कर 23 हजार हो गया होगा। ठीक पांच साल पहले अगर किसी ने 20 हजार का निवेश किया होगा तो वह 1.05 लाख हो गया होगा। लेकिन 20 साल पहले किए गए 20 हजार रुपये का निवेश आज 1 करोड़ हो गया होगा। यानी उन निवेशकों की किस्मत बदल गई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रकाश पादुकोण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला
Next: विदेश में तेजी, शादी-ब्याह की मांग से लगभग सभी तेल-तिलहनों में सुधार

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.