Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति न होने पर की नाराजगी व्यक्त
  • पौड़ी

प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति न होने पर की नाराजगी व्यक्त

RNS INDIA NEWS 26/02/2023
rns featured image new

कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रधानाचार्य के पदों पर शिक्षकों की पदोन्नति न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में पूर्व जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के लगभग 90% विद्यालय नियमित प्रधानाचार्य विहीन है तथा विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक, शिक्षण कार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य एवं लिपिक के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इन कार्यों के अतिरिक्त अधिकांश विकासखंडों में नियमित प्रधानाचार्य न होने के कारण अध्यापकों को आहरण वितरण कार्य हेतु खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी जाना पड़ता है, जिस कारण शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अधिकांश शिक्षक जिस पद पर नियुक्त हो रहे हैं, लंबी सेवा के बाद उसी पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसलिए शिथिलीकरण व्यवस्था के तहत जल्द से जल्द सभी रिक्त प्रधानाध्यापक पदों पर शिक्षकों की पदोन्नति की जानी चाहिए। बैठक में मुकेश रावत, विजेंद्र बिष्ट, विजेंद्र तोमर, डबल सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह रावत, संजय रावत, आशीष खर्कवाल, परितोष रावत, रतन सिंह बिष्ट, मनीष रावत, नरेंद्र सिंह रावत, मनमोहन रौतेला, अनूप नेगी, दीपक नौटियाल, अब्बल सिंह रावत, रतन सिंह रावत, पूर्णचंद्र धूलिया, जयकृत नेगी और रविंद्र रावत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपसी सौहार्द से करें केदारनाथ यात्रा का संचालन
Next: जीआरपी ने लापता व्यक्ति को मुंबई से किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.