Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने पर चम्पावत में मुख्यमंत्री का किया गया अभिनन्दन
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने पर चम्पावत में मुख्यमंत्री का किया गया अभिनन्दन

RNS INDIA NEWS 24/02/2023
17

चम्पावत। राज्य सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में अभिनंदन रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा एवं अन्य लोग शामिल हुए। स्थानीय जीआइसी चौक से गोरलचौड़ मैदान तक निकली आभार रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय टम्टा भी शामिल हुए। उन्होंने खुली जीप में रैली के साथ चलकर जनता का अभिवादन किया।
रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री सीधे जीआईसी चौक पहुंचे जहां युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आम जनता का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने ऐसा नकल विरोधी कानून बनाया है जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है इस कानून से प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो गया है। अब कोई भी नकल माफिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। इस अवसर पर महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने सख्त कानून बनाकर उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया है। इसी कारण वे मुख्यमंत्री को नकल विरोधी कानून लागू करने के लिए बधाई देने रैली में शामिल हुई हैं।
रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, बाराकोट की ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल चंपावत की ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, श्याम नारायण पांडेय, शंकर खाती, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह मेहरा, पूर्व चेयरमैन प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी का आरोपी थाने की दीवार फांदकर फरार
Next: मुख्यमंत्री ने किया चम्पावत में 4884.21 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.