Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने किया चम्पावत में 4884.21 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने किया चम्पावत में 4884.21 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 24/02/2023
24

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर चम्पावत में जनपद चंपावत के विकास हेतु 4884.21 लाख की कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें से 4628.36 लाख की लागत की 8 योजनाओं का शिलान्यास तथा 255.85 लाख की 2 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन कल्याण एवं सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं त्वरित ढंग से हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं।
शिलान्यास की गई योजनाओं में 35 लाख रुपये की लागत राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में महिला छात्रावास का निर्माण, 1800 लाख की लागत से जनपद के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत का भवन निर्माण कार्य, 1600 लाख की लागत के राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर का भवन निर्माण कार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत में एप्रोच रोड का निर्माण कार्य लागत 101.47 लाख रुपये, जनपद चंपावत के अंतर्गत ग्राम डड़ा बिष्ट (कुलेठी) चंपावत में 357.95 लाख स्वीकृत लागत से बनने वाले हेलीपोर्ट निर्माण कार्य के साथ ही 131.19 लाख की लागत के एबॉट माउंट लोहाघाट में हेलीपोर्ट विकसित किए जाने हेतु तत्संबंधी निर्माण कार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में 200 लाख की लागत से बनाए जाने वाले बहुउद्देशीय हाल के निर्माण के साथ राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखंड पाटी में 402.75 लाख की स्वीकृत लागत से रीठा ढोलीगांव मोटर मार्ग का सुधारीकरण/डामरीकरण का कार्य का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में राज्य योजना अंतर्गत जनपद के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत धोन ड्यूरी मोटर मार्ग से बढ़ेगी (आगर तोक) मोटर मार्ग स्वीकृत लागत 110.90 लाख से पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखंड पाटी के खेतीखान तपनीपाल मोटर मार्ग कुल स्वीकृत लागत 144.95 लाख के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य शामिल है।
इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय भाजपा विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी क्षेत्र प्रमुख चंपावत रेखा देवी,बाराकोट विनीता फर्त्याल जिलाध्यक्ष निर्मल महरा जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा सीडीओ आर एस रावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने पर चम्पावत में मुख्यमंत्री का किया गया अभिनन्दन
Next: वरिष्ठ नागरिकों को पर्यटन विकास परिषद करा रहा है धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा, ऐसे करें पंजीकरण, अंतिम तिथि 05 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.