Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चोरी का आरोपी थाने की दीवार फांदकर फरार
  • हरिद्वार

चोरी का आरोपी थाने की दीवार फांदकर फरार

RNS INDIA NEWS 24/02/2023
01-

हरिद्वार। एक मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाईयों में से एक आरोपी लघुशंका के बहाने मौका पाकर थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात तक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में तीन दिन पहले चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने मंदिर से टीवी, चांदी का छत्र समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। गुरुवार रात पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों रवि सरदार और जितेंद्र उर्फ चवन्नी निवासी मोहल्ला कुम्हारगढ़ा कनखल को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना था। सुबह के समय आरोपी रवि सरदार ने लघुशंका की बात कही। थाने में तैनात मुंशी जसवंत उसे शौचालय लेकर गया। काफी देर तक जब रवि सरदार शौचालय से बाहर नहीं आया तब मुंशी को संदेह हुआ। उसने दरवाजा खोलकर देखा तो आरोपी अंदर नहीं था। वह दीवार फांदकर फरार हो चुका था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में दीवार फांदकर फरार होते हुए दिखाई दे रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने से संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है। दूसरे आरोपी चवन्नी को जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिथि शिक्षकों ने सरकार को 15 तक का अल्टीमेटम दिया
Next: प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने पर चम्पावत में मुख्यमंत्री का किया गया अभिनन्दन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.