Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • प्रदेश में बनेगी पहली म्यूजिकल फिल्म, 90 मिनट की ‘चक्रव्यूह’ में रहेगी लोकगीतों की धुन
  • रुद्रप्रयाग

प्रदेश में बनेगी पहली म्यूजिकल फिल्म, 90 मिनट की ‘चक्रव्यूह’ में रहेगी लोकगीतों की धुन

RNS INDIA NEWS 05/01/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। उत्तराखंड सिनेमा के इतिहास में पहली बार म्यूजिकल कल्चरल फिल्म का निर्माण हो रहा है। नए साल की शुरुआत पर निर्मित हो रही फिल्म चक्रव्यूह का शुभारंभ देहरादून में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। इस फिल्म का निर्देशन शुभम सेमवाल कर रहे हैं। फिल्म की कहानी केदारघाटी के विद्वान् आचार्य डॉ. कृष्णानन्द नौटियाल की लिखित चक्रव्यूह पर आधारित है। फिल्म में केदारघाटी में गूंजने वाले लोक संगीत जैसे, पंडवली, जागर, नग्वली, रांसा, द्योपुरी, एड़्वली, मन्दाक्रान्ता, भार्ता, वीरनग्वली, बगड्वली आदि पर आधारित होगा। 90 मिनट तक लोकसंगीत से गूंजने वाले इस चक्रव्यूह में आचार्य डॉ० कृष्णानन्द नौटियाल द्वारा लोकगीतों को संकलित किया गया है। जिसमें संगीत निर्देशन अखिल मौर्य कर रहे हैं। वहीं गढ़वाली चक्रव्यूह के अतिरिक्त डॉ० नौटियाल ने महाभारत पर आधारित कमलव्यूह, मकरव्यूह, अर्जुनै नागलोक जतरा- (गैण्डा-कौथिग) आदि महानाट्यों की रचना, निर्देशन और मंचन भी किया है। इस फिल्म की परिकल्पना शैलेश नौटियाल ने की है और वह फिल्म में एसोसिएट डायरेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म के निर्माता अनिरुद्ध सिंह बघेल हैं, जो उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सिनेमा के माध्यम से नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
केदारनाथ क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल ने फिल्म का क्लैप किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक फिल्में उत्तराखंड की परंपराओं और लोकसंस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेंगे। इस अवसर पर केदारघाटी मंडाण के संरक्षक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, संगीत और परंपराओं को भव्य सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करेगी और दर्शकों के दिलों से जुड़ने का कार्य करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएमओ के निर्देश के बाद बदरीनाथ में तप्तकुंड के पानी के स्रोत का अध्ययन हुआ शुरू
Next: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.