Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक पर मुकदमा
  • देहरादून

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 05/01/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। सेलाकुई में एक युवती के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवती की शादी किसी दूसरे लड़के से तय होने के बाद युवक उसे फैक आईडी बनाकर बदनाम कर रहा था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, विगत नौ दिसंबर को सेलाकुई में अंजली रावत पुत्री आनंद सिंह रावत, निवासी ग्राम साकर पोस्ट मस्चुला अल्मोड़ा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक युवती के जीजा श्याम सिंह नेगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी साली चार साल से उनके साथ रह रही थी। अंजली व आशीष चंद्र शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, निवासी ग्राम नागतले अल्मोडा पांच साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अंजली की शादी उनकी मर्जी से दूसरे लड़के से तय हो गई थी। आशीष को इसका पता लगा तो उसने इंटाग्राम पर अंजली की फेक आईडी बनाकर जिस लड़के से उसकी शादी तय हुई थी, उससे अंजली के बारे में गलत बातें करता था। साथ ही अंजली की पर्सनल वीडियो और फोटो भेजने की धमकी देता था। उसके द्वारा अंजली पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। जबकि अंजली ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। कहा कि लगातार दबाव के कारण अंजली डिप्रेशन में आ गई। जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में बनेगी पहली म्यूजिकल फिल्म, 90 मिनट की ‘चक्रव्यूह’ में रहेगी लोकगीतों की धुन
Next: राशिफल 06 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.