Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में खेल गतिविधियों के शुरू होने पर संशय बरकरार
  • उत्तराखंड

प्रदेश में खेल गतिविधियों के शुरू होने पर संशय बरकरार

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
rns featured image new

देहरादून। अनलॉक के चौथे चरण में केंद्र सरकार की ओर से दी गई छूट के बाद भी प्रदेश में खेल गतिविधियों के शुरू होने पर संशय बरकरार है। वजह यह कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन में यह साफ नहीं है कि किन खेलों और किस उम्र के खिलाडिय़ों को छूट रहेगी। ऐसे में खेल विभाग भी इस मसले पर वेट एंड वाच की स्थिति में है। यही वजह है कि अभी तक खेलों के आयोजन को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। वहीं, खेल विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए खेल गतिविधियां शुरू करना जल्दबाजी होगा। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच इस नाजुक वक्त पर छोटी-सी चूक बहुत भारी पड़ सकती है। काफी हद तक संभव है कि 21 सितंबर से आउटडोर खेलों के आयोजन को हरी झंडी मिल जाए, लेकिन इनडोर खेल फिलहाल शुरू होते नजर नहीं आ रहे। इन दिनों प्रदेश में खेल विभाग और युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग के एकीकरण की चर्चा जोरों पर है। इस प्रस्ताव के सार्वजनिक होने के बाद से ही खेल विभाग के कर्मचारी और खेल संघ मोर्चा खोले हुए हैं। इसमें प्रदेश के नामचीन खिलाड़ी भी शामिल होने लगे हैं। इसके लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और खेल सचिव को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। बात नहीं बनी तो खिलाडिय़ों ने प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। ओलंपियन मनीष रावत, नितेंद्र रावत और भारतीय बास्केटबाल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी तो सोशल मीडिया पर भी एकीकरण के विरोध में मुहिम छेड़ चुके हैं। मगर, ‘सरकार’ हैं कि सुनने को तैयार नहीं। विरोध करने वालों की फेहरिस्त जब लंबी होती जा रही है तो जाहिर है कि कोई वजह भी होगी। ऐसे में उनकी बात सुनने में क्या हर्ज है, आखिर में निर्णय तो सरकार को ही लेना है।
कोरोनाकाल ने हर क्षेत्र पर व्यापक दुष्प्रभाव डाला है। इसके चलते महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अब तक प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इसको लेकर अभिभावक खासे चिंतित हैं। वह स्पोर्ट्स कॉलेज प्रबंधन से लगातार सवाल कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार कॉलेज इस मामले में सरकार के निर्णय की प्रतीक्षा कर रहा है। राज्य सरकार जो भी निर्णय देगी, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रहित में सत्र की अवधि कम करनी पड़ी तो यह भी किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉलेज प्रबंधन ने पांच अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का कैलेंडर जारी किया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते देशभर में लागू हुए लॉकडाउन की वजह से प्रवेश प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। उसके बाद से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि अभी तक सरकार और कॉलेज प्रबंधन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पाए हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को इस वर्ष खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने का मौका भी नहीं मिलेगा। वजह यह कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन होने की उम्मीद नहीं के बराबर है। आमतौर पर अगस्त में खेल महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर रहती हैं, लेकिन इस बार सितंबर में भी इसको लेकर कोई हलचल न होना भी यही दर्शाता है। खेल महाकुंभ की नोडल एजेंसी युवा कल्याण विभाग की रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा कर रही है। विभाग ने इस संबंध में ब्लॉक और जिला स्तर पर फीडबैक मांगा था, लेकिन सभी ने कोरोना के चलते खेल महाकुंभ के आयोजन को सुरक्षित नहीं बताया। हालांकि, युवा कल्याण विभाग ने शासन को इसकी रिपोर्ट भेजकर निर्णायक गेंद शासन के पाले में फेंक दी है यानी आयोजन पर अंतिम निर्णय शासन को लेना है। अब शासन क्या निर्णय लेता है, यह देखने योग्य होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय से मांगी गुलदारों पर रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति
Next: शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.