Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राचार्य के नोटिस से हड़ताल पर गए इंटर्न डाक्टरों में आक्रोश
  • देहरादून

प्राचार्य के नोटिस से हड़ताल पर गए इंटर्न डाक्टरों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
rns featured image new

देहरादून। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को हड़ताल पर गए इंटर्न डाक्टरों को प्राचार्य द्वारा नोटिस पर उनमें जबरदस्त गुस्सा है। उनका कहना है कि वह अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रबंधन उनके आंदोलन को दबाना चाहता है। जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा। वह शांतिपूर्ण तरीके से मांग पूरी होने तक आंदोलन करते रहेंगे। उधर, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी छात्रों ने रविवार को हड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को दून मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डाक्टर्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि सभी इंटर्न डाक्टर हड़ताल में शामिल है। एचओडी पर प्रबंधन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। एचओडी उन्हें आंदोलन न करने का दबाव बना रहे हैं। इंटर्न डाक्टर देश में सबसे कम स्टाइपेंड 7500 रुपये प्रतिमाह को 23500 रुपये किये जाने की मांग को लेकर आंदोलित है।….नये सीएम से जल्द मुलाकात करेंगे: इंटर्न डाक्टरों का कहना है कि नये सीएम पुष्कर धामी से उन्हें काफी उम्मीदें है। सीएम से मिलने का समय मांगा जाएगा। जल्द ही उनसे मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई जाएगी। उधर, प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना का कहना है कि इंटर्न डाक्टरों पर दबाव जैसा कुछ नहीं डाला जा रहा है। उन्हें उनके फायदे को कहा गया है कि वह इंटर्नशिप पर ध्यान दें। इंटर्नशिप पूरी नहीं होने तक उनकी डिग्री भी नहीं मिलेगी। रही बात स्टाइपेंड की वह फाइल शासन स्तर पर चल ही रही है।…..कई इंटर्न ड्यूटी पर भी पहुंचे : प्राचार्य के नोटिस के बाद कई इंटर्न ने अपने विभागों में ज्वाइनिंग भी दी है। कहा जा रहा है कि कई इंटर्न फोटो खिंचवाने से भी डर रहे हैं। कही उनके नाम से नोटिस प्रबंधन न भेज दे। प्राचार्य का कहना है कि सभी इंटर्न हड़ताल में शामिल नहीं है। कई विभागों में इंटर्न ड्यूटी दे रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाद्ययंत्र में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने को प्रतियोगिता
Next: परवाणू मण्‍डी में सेब और नाशपती से लौटी रौनक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.