Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रभावित परिवारों की मदद को निकले दो युवक खुद डूबे
  • ऊधम सिंह नगर

प्रभावित परिवारों की मदद को निकले दो युवक खुद डूबे

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। खटीमा के यूपी सीमा से लगे हल्दी गांव में दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक गांव में बाढ़ में फंसे परिवारों की मदद के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक पानी बढ़ने से दोनों युवक डूब गए। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों के शव बरामद किए। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। खटीमा में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में बाढ़ आई हुई है। हल्दी ग्राम के दो युवक प्रभावित परिवार की मदद के लिए घर से निकले थे। इसमें 18 वर्षीय प्रिंस कुमार पुत्र राम कृपाल और 20 वर्षीय सन्नी पुत्र धर्मेंद्र कुमार की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार हिमांशु जोशी राजस्व टीम व एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों युवकों के शव पानी से बरामद किए। अचानक हुई घटना से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सन्नी तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि प्रिंस भी तीन भाइयों में छोटा था। खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी, सीएम के पूर्व कोऑर्डिनेटर रविंद्र राणा ने मौक़े पर पहुंचकर मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी। इधर, पंचनामा भरकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेज दिए गए। यहां राजस्व निरीक्षक राजकुमार, चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट, एनडीआरएफ नैनीताल के एसआई मनोज रावत, एएसआई लाल सिंह, नितेश, चंदन सिंह, अमन कुमार, महेंद्र भंडारी, रोहित परिहार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के बाद सब्जियां महंगी, 50 फीसदी तक उछाल
Next: डेंगू के रोकथाम की जिम्मेदारी नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टरों को सौंपी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.