Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बारिश के बाद सब्जियां महंगी, 50 फीसदी तक उछाल
  • हरिद्वार

बारिश के बाद सब्जियां महंगी, 50 फीसदी तक उछाल

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। मॉनसून सीजन में जमकर आसमान से आफत बरस रही है। चिंता की बात है कि उत्तराखंड में भूस्खलन से बंद सड़कों से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही थी तो अब दूसरी ओर, सब्जियों के दामों ने लोगों को टेंशन देनी शुरू कर दी है। आलू-प्याज,टमाटर के   दामों में उछाल दर्ज किया गया है।  कुछ सब्जियों के रेटों में 50 फीसदी तक इजाफा दर्ज किया गया है। सब्जी मंडी में फुटकर विक्रताओं को कम सब्जियां मिलीं। सब्जियों की आवक कम होने से दाम भी बढ़ गए। मंडी में सब्जियों की आवक 60 फीसदी तक कम हुई है। इससे टमाटर के दाम में ढाई गुना तक बढ़ गए हैं।   साथ ही प्याज, भिंडी, आलू के दाम लगभग दोगुना हो गए हैं। लौकी, तौरी तीन गुना महंगे दामों पर बिकी। फुटकर विक्रेताओं ने शनिवार को मंडी में सब्जियां बढ़े हुए दामों पर खरीदी। इस कारण बाजारों में भी ग्राहकों को सब्जी महंगे दामों पर बेची गई।   सब्जियों के दाम बढ़ने से महिलाएं परेशान दिखीं। महंगाई से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। हाल ही के दिनों में सब्जी मंडी में दिल्ली, हिमाचल, नागपुर, गाजियाबाद, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और अन्य राज्यों से 60 फीसदी कम वाहन सब्जियां लेकर पहुंच रहे हैं।  आवक कम होने से पिछले एक माह की तुलना में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। महंगी सब्जियां मिलने के कारण महिलाओं की भी दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियां महंगी होने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।

टमाटर, आलू-प्याज के रेटों में बढ़ोतरी :   बरसात के साथ ही टमाटर और प्याज की कीमतों में तेजी शुरू हो गई है। एक सप्ताह में टमाटर के दाम दोगुनी बढ़ोतरी के साथ 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। प्याज की कीमत में भी 50 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। दरअसल, बरसात के कारण अलवर, नासिक आदि क्षेत्रों से उत्तराखंड की मंडियों में टमाटर, प्याज की सप्लाई कम हो गई है। ऐसे में मांग के हिसाब से पूर्ति नहीं होने के कारण कीमतें बढ़ गई हैं। फुटकर में टमाटर की कीमत 50 से 80 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ यात्रा को देखते हुए पिंक वेंडिंग जोन को किया गया शिफ्ट
Next: प्रभावित परिवारों की मदद को निकले दो युवक खुद डूबे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.