Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पावर ग्रिड की हाईटेंशन विद्युत लाइन से ग्रामीण परेशान
  • टिहरी

पावर ग्रिड की हाईटेंशन विद्युत लाइन से ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 31/05/2022
rns featured image new

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के नकोट गांव के ग्रामीणों की कृषि और व्यावसायिक भूमि के ऊपर पावर ग्रिड की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरने से ग्रामीण परेशान है। पावर ग्रिड द्वारा उक्त जमीन का अधिग्रहण न करने से कश्तकारों में रोष बना है।
मखलोगी पट्टी के नकोट गांव की ग्राम प्रधान विनीता देवी तथा पूर्व प्रधान दौलत सिंह मखलोगा ने बताया कि नकोट बाजार के निकट उनके गांव के ग्रामीणों की कृषि और आवासीय भूमि है। उक्त भूमि के एक बड़े हिस्से के ऊपर से पावर ग्रिड की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। टिहरी बांध निर्माण के दौरान पावर ग्रिड की हाईटेंशन विद्युत लाइन बिछाई गई, ग्रामीणों ने हाईटेंशन विद्युत लाइन का उस समय विरोध भी किया था, साथ ही लाइन को अन्यत्र बिछाने की मांग की थी, लेकिन पावर ग्रिड के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि ग्रामीणों की भूमि का उचित मुआवजा उन्हें देकर भूमि का अधिग्रहण कर दिया जाएगा।
पावर ग्रिड द्वारा न तो ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया गया और न ही भूमि का अधिग्रहण किया गया। बताया हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे ग्रामीण न भवन निर्माण कर सकते हैं, और न ही उक्त भूमि को कृषि के उपयोग में ला सकते है। बरसात के समय में हाईटेंशन विद्युत पोलों के आसपास करंट भी महसूस किया जाता है, जिससे लोग उक्त भूमि पर कृषि कार्य भी नहीं कर पाते हैं। बताया उक्त मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था। ग्रामीणों ने इस संबंध में विधायक किशोर उपाध्याय को पत्र देकर समस्या के निराकरण की मांग की। कहा जल्द ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होती है,तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे। मांग करने वालों व्यापार सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह मखलोगा, दिलबीर सिंह, प्रवीन सिंह, धर्म सिंह शामिल है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यालय से अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
Next: तस्कर से बरामद 32.68 लाख इनकम टैक्स अफसरों को सौंपे

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.