Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • पोंटिंग के बाद पंत के पक्ष में आगे आये एडम गिलक्रिस्ट
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

पोंटिंग के बाद पंत के पक्ष में आगे आये एडम गिलक्रिस्ट

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों को टी20 एकादश में रखे जाने की वकालत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए।
पिछले कुछ समय से इस बात पर चर्चा चल रही है कि कार्तिक और पंत में से किसे अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की प्लेइंग एकादश में होना चाहिए। कार्तिक इस फॉर्मेट में विशेषज्ञ फिनिशर होने का दावा करते हैं तो पंत का बाएं हाथ का बल्लेबाज होना नकारा नहीं जा सकता। हालांकि पंत का टी20 रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली नहीं है।
गिलक्रिस्ट के हवाले से आईसीसी ने कहा, जिस बहादुरी और साहस के साथ पंत विपक्षी गेंदबाजी का सामना करते हैं तो मुझे लगता है कि पंत को निश्चित रूप से एकादश में होना चाहिए। दोनों साथ साथ खेल सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि पंत को एकादश में अवश्य रहना चाहिए।
कार्तिक हाल में हुए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में खेले थे लेकिन हांगकांग के खिलाफ अगले मैच में पंत को एकादश में लाया गया। सुपर फोर मैचों में पंत पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले लेकिन मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में कार्तिक को चुना गया।
हालांकि गिलक्रिस्ट ने पंत का समर्थन किया लेकिन वह कार्तिक के फिनिशिंग कौशल के भी मुरीद हैं और उनका मानना है कि दोनों एक टीम में खेल सकते हैं।
इससे पहले आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत को कार्तिक और पंत दोनों को एक ही एकादश में उतारने की कोशिश करनी चाहिए, ऐसा पहले कुछ मौकों पर हुआ है।
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, मुझे वास्तव में लगता है कि भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम में ये दोनों खिलाड़ी (कार्तिक और पंत) हैं। मुझे परवाह नहीं है कि वे दोनों कीपर हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी बल्लेबाजी काफी है। मध्य क्रम में ऋषभ और फिनिशर के रूप में दिनेश, वे मेरे लिए बेहद खतरनाक लग रहे हैं।
हालांकि, पोंटिंग का मानना है कि 24 वर्षीय पंत 37 वर्षीय कार्तिक से आगे हैं क्योंकि उन्हें टीम में अधिक मौके दिए जाने की संभावना है। पोंटिंग ने पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में देखा है, जहां वह कप्तानी करते हैं। देखो, मैं सिर्फ ऋषभ का पक्ष लेने जा रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उसे दिनेश की तुलना में थोड़ा अधिक अवसर मिल सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिकट को लेकर मची भगदड़ के मामले में तीन एफआईआर दर्ज
Next: देश में पहली बार समंदर के नीचे दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.