Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टिकट को लेकर मची भगदड़ के मामले में तीन एफआईआर दर्ज
  • खेल
  • राष्ट्रीय

टिकट को लेकर मची भगदड़ के मामले में तीन एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

हैदराबाद। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को यहां खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट मैच की टिकट को लेकर मची भगदड़ के मामले में पुलिस ने पूर्व भारतीय कप्तान एवं हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन एवं अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
पुलिस ने शुक्रवार को यहां कहा कि क्रिकेट प्रशंसकों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने बीती रात एफआईआर दर्ज की है। प्रशंसकों का आरोप है कि राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले की टिकट को लेकर कालाबाजारी की जा रही है और क्रिकेट संघ इस मामले में लापरवाह बना हुआ है।
यह भी आरोप है कि सिकंदराबाद स्थित जिमखाना ग्राउंड पर टिकट बिक्री केन्द्र पर बेहद खराब इंतजाम किये गये थे जहां अराजक तत्वों का बोलबाला था। गौरतलब है कि टिकट बिक्री के दौरान भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गये थे जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले ही घोषणा की थी कि भारत आस्ट्रेलिया मैच के सभी टिकट बिक चुके है, हालांकि इसके लिये कोई आंकडा सार्वजनिक नहीं किया गया था जिसके बाद टिकट बिक्री को लेकर बहस छिड़ गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता के पिता बोले, फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही करेंगे अंतिम संस्कार
Next: पोंटिंग के बाद पंत के पक्ष में आगे आये एडम गिलक्रिस्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.