Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में पहली बार समंदर के नीचे दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

देश में पहली बार समंदर के नीचे दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

मुंबई। मुंबई में देश का पहला अंडर वाटर सी टनल बनने जा रहा है। यानी समुद्र के नीचे सुरंग बनाई जाएगी और उसके अंदर से बुलेट ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके लिए नेशनल हाई स्पीड रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने टेंडर मंगवाया है। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और ठाणे के शीलफाटा के पास अंडरग्राउंड स्टेशन के बीच यह अंडरवाटर सी टनल बनाया जाएगा।
एनएचएसआरसीएल ने जिस टनल के लिए टेंडर मंगवाया है, उसकी लंबाई 7 किलोमीटर होगी। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर के लिए 21 किलोमीटर का टनल तैयार किया जाना है। इनमें से ये सात किलोमीटर की दूरी अंडरवाटर सी टनल से तय की जाएगी।
समुद्र के नीचे सात किलोमीटर लंबी सुरंग बनेगी। इस तरह का यह देश की पहली अंडर वाटर सी टनल होगा। टेंडर में दी गई जानकारियों के मुताबिक टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) और न्यू ऑस्ट्रियन टनेलिंग मेथड (एनटीएम) का इस्तेमाल करते हुए यह टनल बनाया जाएगा। इस तरह बनने वाला यह देश का पहला अंडर वाटर सी टनल मुंबई में बनने जा रहा है।
प्राप्त जानकारियों के मुताबिक राज्य में सरकार बदलने के बाद मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम तेज रफ्तार से शुरू हो गया है, क्योंकि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। अब राज्य में भी बीजेपी और शिंदे गुट की सरकार है। इस वजह से केंद्र और राज्य में समन्वय से यह केंद्र का प्रोजेक्ट तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जल्दी-जल्दी टेंडर निकाले जा रहे हैं। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शीलफाटा के बीच ये अंडर वाटर सी टनल के लिए सर्वे और अन्य प्रारंभिक काम पूरे कर दिए गए हैं और टेंडर निकाला जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोंटिंग के बाद पंत के पक्ष में आगे आये एडम गिलक्रिस्ट
Next: इसरो की मदद से भारतीय रेल निगरानी के लिए विकसित की गई आधुनिक तकनीक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.