Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले खानाबदोश गैंग के पांच बदमाश दबोचे
  • हरिद्वार

पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले खानाबदोश गैंग के पांच बदमाश दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

हरिद्वार। बीती 26 मई को शिवालिक नगर में रात्रि गश्त कर रहे चेतक डयूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश अभी फरार हैं। पकड़े गए बदमाश मध्य प्रदेश व आगरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से नकदी व जेवरात भी बरामद किए हैं। पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 26 मई की रात चेतक ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल विजयपाल व प्रीतपाल शिवालिक नगर में गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को कालोनी में कुछ बदमाश दिखाई दिए। जिनमें से एक को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी बदमाश को अपने साथ ले जाने लगे तो अन्य बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और अपने साथी को लेकर फरार हो गए। पूरी घटना कालोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। हमले में कांस्टेबल प्रीतपाल की आंख में गंभीर चोट आने पर उसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। कांस्टेबल प्रीतपाल की आंख में लगी चोट इतनी गंभीर थी कि चिकित्सकों को उसकी आंख निकालनी पड़ी। पुलिसकर्मियों पर बदमाशों के दुस्साहसिक हमले को पुलिस के लिए चुनौती मानते हुए रानीपुर कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम की जांच पड़ताल में सामने आया कि बदमाश खानाबदोश पारदी जाति के कुख्यात गैंग से हैं और पूरे देश में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अन्वेषण से पता चला कि बदमाशों ने सरस्वती विद्या मंदिर, कनखल व सिडकुल थाना क्षेत्र में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उन पर 25-25 हजार रूपए का ईनाम भी घोषित किया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात आदि में बदमाशों के संबंध में की गयी पड़ताल में सामने आया कि गैंग से जुड़े सदस्य हरिद्वार में भी अक्सर मेलों में अपराध करने की नीयत से आते जाते रहते हैं और घाटों, पार्किंग, सड़क किनारे आदि स्थानों पर अस्थायी रूप से तम्बू लगाकर रहते हैं और अपराध करने के बाद ठिकाना छोड़ कर चले जाते हैं। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयासों में जुटी पुलिस टीम ने पुष्ट सूचना के आधार पर गैंग के 5 सदस्यों को पन्तद्वीप पार्किंग के पास से देर रात गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से पूछताछ में 6 घटनाओं जिनमें शिवालिक नगर में पुलिस टीम पर हमला, सरस्वती विद्या मन्दिर, कनखल थाना में अधिवक्ता के घर हुई लाखों की चोरी व कनखल में ही चोरी की दो अन्य वारदातों के साथ-साथ थाना सिडकुल क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा हुआ। गैंग के 2 सदस्य अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर से हैं। जिनके सम्बन्ध में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाश पूरे देश में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। बदमाशों के सामने आए आपराधिक इतिहास के अतिरिक्त उनके द्वारा की गयी अन्य घटनाओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बदमाश पारदी जनजाति के खानाबदोश लोग है जिनका कोई स्थाई ठिकाना नहीं है। ये मूलतः मध्य प्रदेश के उज्जैन, गुना, ग्वालियर व मंदसौर के आस पास के रहने वाले हैं। इनका अपराध करने का अपना एक अलग ही तरीका होता है। ये लोग अपने परिवार की औरतों व बच्चों के साथ अलग-2 राज्यों में बड़े-बड़े धार्मिक स्थलों रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों के आस पास अस्थाई रूप से रहना शुरू करते हैं तथा दिखावे की खातिर दिन के समय बच्चों के खिलौने व गुब्बारे आदि बेचने का काम करते हैं। इसी दौरान दिन के समय में पॉश कॉलोनियों जाकर रैकी कर अधिकांश ऐसे घरों को टारगेट कर चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते हैं, जो बन्द हो या जिनमे कोई बुजुर्ग दम्पति रहते हों। घटना के समय ये लोग पिठ्ठु बैग अपने साथ में लेकर चलते हैं। जिसमे पाना, रिन्च, गुलेल तथा कपड़े आदि रखते हैं। पाना व रिन्च का प्रयोग ताला तोड़ने में करते हैं। कुत्तों को भगाने व आत्मरक्षा के लिए गुलेल का प्रयोग करते हैं और पहचान छुपाने के लिए घटना के बाद कपड़े बदल लेते हैं। ये इतने शातिर होते हैं कि घटना के समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करते और मोबाईल फोन भी अपनी औरतों के पास रखते हैं। घटना के बाद चोरी के माल को गड्ढों में गाड़ देते हैं तथा जेवरात को बेचने का काम अधिकांशतः औरतें करती हैं। किसी घटना मे अच्छा जेवरात और नकदी मिलने पर तुरन्त स्थान बदल देते हैं और माल का बंटवारा कर दूरस्थ स्थानों पर अलग-अलग शिफ्ट हो जाते हैं। ये लोग चोरी करने के लिए जो पार्टी बनाते हैं उसमें अलग-अलग स्थानों व शहरों के इनके सगे सम्बन्धी होते हैं। ऐसे में किसी एक के पकड़े जाने पर इनके परिवार के सदस्य अन्य सभी को मोबाईल फोन आदि से सूचित कर देते हैं। जिससे अन्य अभियुक्त आसानी से फरार हो जाते हैं और उन्हें पकड़ना बड़ा मुश्किल हो जाता है। चोरी के अलावा मेले आदि में उठाईगिरी व जेब काटने की घटनाओं को भी अंजाम देते है। इनका अन्तर्राज्यीय गिरोह है। जिसका उत्तराखण्ड के अतिरिक्त उ.प्र., राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र तथा राजस्थान आदि राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है।

 

ये बदमाश किए गए गिरफ्तार- राहुल पुत्र प्रकाश सिन्धी निवासी नीलगिरी सर्किल थाना लंम्बाई जिला सूरत गुजरात हाल निवासी नया आबादी सुवासरा थाना सुवासरा जिला मंन्सौर मध्यप्रदेश, सन्नी उर्फ समीर पुत्र बुकलिया निवासी अस्सी फुटा टेडी बगिया शिवलोक निकट डिग्री कालेज थाना एतमाउदौला आगरा, मुकेश मारवाड़ी पुत्र अमर सिंह उर्फ भूरा निवासी मारवाड़ी इन्द्रा नगर मेहता बाग निकट जमुना ब्रिजघाट थाना एतमादौला आगरा, गुज्जर उर्फ गुर्जन पुत्र स्व.बाबा सिंह निवासी नई आबादी सुवासरा थाना सुवासरा जिला मन्सौर मध्य प्रदेश, शंकर उर्फ वीरू पुत्र अमर सिंह उर्फ राजू उर्फ भूरा निवासी नगला राममूल  काशीराम योजना अस्सी फुटा रोड निकट मन्डी समिति अपेक्स हॉस्पिटल के पीछे थाना एतमादौला जिला आगरा यूपी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जियारत को आया युवक गंगनहर में डूबा
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने धार्मिक स्थलों में नियम विरुद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर के लिए नोटिस किए जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.