Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल ने की आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
  • देहरादून

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल ने की आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीनता से पेश आने की सीख दी जाएगी। यात्रा रूट की जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यही नहीं चारधाम मार्ग के डेंजर जोन चिह्नित कर वहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने योजना तैयार की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल नीरू गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि यात्रा प्रारंभ होने से पहले चारधाम यात्रा मार्गों पर तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कैप्सूल कोर्स दो से तीन दिन का होगा। इस कोर्स के तहत पुलिसकर्मियों को पूरे यात्रा रूट की जानकारी के साथ व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी। डीआईजी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति यात्रा मार्ग पर डेंजर जोन चिह्नित किए जा रहे हैं, जिनके खतरनाक होने के कारण ज्ञात कर उन स्थानों पर पुलिस बल नियुक्त किया जाएगा। संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के उपाय कर इन स्थानों पर पैराफिट और चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएंगे। किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव के लिए जनपदों के आपदा संभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ, जल पुलिस, गोताखोर पुलिस के साथ-साथ आपदा प्रशिक्षित कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।

बुकलेट की जा रही है तैयार: डीआईजी नीरू ने बताया कि चारधाम यात्रा से संबंधित एक बुकलेट तैयार की जा रही है। इसमें चारधाम के साथ-साथ अन्य धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह बुकलेट चारधाम यात्रा रूट पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को दी जाएगी। इसका लाभ यह होगा कि किसी भी श्रद्धालु के पूछने पर उन्हें सही जानकारी दी जा सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉमन सर्विस सेंटर से भी जमा करा सकेंगे भवन कर
Next: केंद्र ने दी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्तराखंड को 700 करोड़ की मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.