Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कॉमन सर्विस सेंटर से भी जमा करा सकेंगे भवन कर
  • देहरादून

कॉमन सर्विस सेंटर से भी जमा करा सकेंगे भवन कर

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

देहरादून। नगर निगम का हाउस टैक्स लोग कॉमन सर्विस सेंटर से भी जमा करवा सकेंगे। शहरी विकास विभाग हाउस टैक्स को भी सीएससी की ऑनलाइन सेवाओं में शामिल करवाने की तैयारी कर रहा है। यदि ऐसा होता है तो लोगों को टैक्स जमा करने में सहूलियत होगी। देहरादून नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन है। जो लोग खुद अपने स्मार्ट फोन या कंप्यूटर से टैक्स जमा नहीं कर पाते हैं वह नगर निगम आकर या फिर अपने आसपास के साइबर कैफे जाकर टैक्स जमा करवाते हैं। लोगों की शिकायत रहती है कि साइबर कैफे वाले टैक्स जमा करने के लिए मनमानी फीस वसूलते हैं। सरकार की ओर जगह-जगह सीएससी खोले गए हैं, लेकिन अभी तक इनमें हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा नहीं है। अब लोगों की सुविधा के लिए इसे भी सीएससी की सेवाओं में शामिल किया जा रहा है। सीएससी के स्टेड हेड ललित बोरा ने बताया कि इस बारे में शहरी विकास सचिव से मौखिक बातचीत हो गई है। यदि लिखित पत्र आता है तो एक सप्ताह के भीतर हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा भी सीएससी में शुरू कर दी जाएगी। जिन भी नगर निगमों में ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा कराने की सुविधा हैं, उन्हें सीएचसी के जरिये भी यह सुविधा मिल सकेगी।

तय फीस में जमा कर सकेंगे टैक्स
सीएससी में हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को टैक्स जमा करने के लिए मनमानी फीस नहीं देनी पड़ेगी। सीएससी जो भी सेवाएं प्रदान कर रहा है, उनकी फीस सरकार की ओर से तय की जाती है। ऐसे में लोग अपने घर के आसपास के सेंटरों से ही टैक्स जमा करवा सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरा डंपर, चालक सुरक्षित
Next: पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल ने की आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.