Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केंद्र ने दी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्तराखंड को 700 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड

केंद्र ने दी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्तराखंड को 700 करोड़ की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र ने उत्तराखंड को 700 करोड़ की मंजूरी दे दी है। गत वर्ष की तुलना में राज्य को एनएचएम में 200 करोड़ ज्यादा बजट मिला है। प्रदेश में संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटरों में 500 कम्युनिटी हेल्थ अफसरों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 400 एएनएम और 150 स्टाफ नर्सों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में एक-एक कॉर्डियक केयर यूनिट पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप में खोली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ हुई बैठक में प्रदेश के प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय की अगुवाई में एनएचएम अधिकारियों ने 700 करोड़ की वार्षिक कार्य योजना 2021-22 प्रस्तुत की। केंद्र ने इस कार्य योजना को मंजूरी दे दी है। एनएचएम के तहत प्रदेश के बागेश्वर, चमोली, चंपावत, टिहरी, उत्तरकाशी जिले में डायलिसिस यूनिट स्थापित की जाएगी। 18.50 करोड़ की लागत से 108 आपातकालीन सेवा के लिए 132 नई एंबुलेंस व रखरखाव की स्वीकृति मिली है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत पौड़ी, चमोली व टिहरी जिले में नौ नई टीमें तैनाती की जाएंगी। वर्तमान में प्रदेश में 139 आरबीएसके टीमें कार्य रही हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को रेफरल लिंकेज की सुविधा मिलेगी।
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 700 करोड़ की मंजूरी एक बड़ी उपलब्धि है। कार्य योजना में सभी प्रस्ताव को केंद्र ने स्वीकृत किया है।
-डॉ.पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य

प्रदेश में खुलेंगे पांच एफआरयू : राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रदेश में पांच और एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) स्थापित की जाएंगी। वर्तमान में स्थापित 29 एफआरयू को क्रियाशील बनाया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद जज्जा-बच्चा को घर तक छोडऩे के लिए खुशियों की सवारी को मंजूरी दी गई।
बच्चों को उपचार के दौरान बड़े अस्पतालों में रेफर करने पर रेफरल ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी। अब 104 कॉल सेंटर के माध्यम से चिह्नित बीमार बच्चों को ट्रांसपोर्ट के अलावा एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी की देखरेख में रेफर किया जाएगा। प्रदेश में संचालित 54 डिलीवरी केंद्रों व 29 एफआरयू को सुदृढ़ करने की अनुमति मिली है।   -डॉ.सरोज नैथानी, निदेशक, एनएचएम

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल ने की आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
Next: अब घर में बैठे शाही स्नान सीधा प्रसारण देख सकेंगे श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.