Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पुलिस के पहरे में हटाया शहर से 300 मीट्रिक टन कूड़ा
  • नैनीताल

पुलिस के पहरे में हटाया शहर से 300 मीट्रिक टन कूड़ा

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। आखिरकार 6 दिन बाद शहर के कई मोहल्लों और सडक़ों को गंदगी के ढेर से निजात मिल ही गई। नगर निगम की टीम ने रविवार को पुलिस की मौजूदगी में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 300 मीट्रिक टन कूड़ा साफ किया। सोमवार से सफाई का कार्य और भी गति से कराया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई थी। शहर की मुख्य सडक़ों, वार्डों और मोहल्लों में छह दिन से गंदगी के ढेर लगे हुए थे। पिछले दिनों सफाई करने पहुंची नगर निगम की टीम को संघ के सफाई कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके चलते निगम की टीम रविवार को पुलिस के साथ कूड़ा हटाने पहुंची। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल की अगुवाई में मंगलपड़ाव, बद्रीपुरा मिनी स्टेडियम के पास, नवाबी रोड, ऐरोड्रम, पटेल चौक, केएमओयू स्टेशन के पास में लगे कूड़े के ढेर वाहनों में भरकर गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप कराए गए। इधर, नवाबी रोड में महिला डिग्री कॉलेज गेट के सामने सडक़ पर फैले कचरे को स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर साफ किया। समाजसेवी हेमंत गौनिया ने इसकी अगुवाई की। उनके साथ कई महिलाएं और पुरुष भी सफाई कार्य में जुटे रहे। किसी हंगामे की आशंका के मद्देनजर भोटियापड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी और उनकी टीम भी मौके पर मौजूद रही। लोगों द्वारा एक स्थान पर जमा किए गए कचरे को निगम ने डंपर में भरकर ट्रंचिंग ग्राउंड भिजवाया।

आज से रुटीन में आ जाएगा सफाई कार्य:

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि सोमवार से सफाई कार्य नियमित होगा। इसके लिए दो जेसीबी, तीन डंपर और 30 सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे।

विरोध करने आए सफाई कर्मियों को पुलिस ने उठाया:

नवाबी रोड के कचरे को डंपर में भरने आई नगर निगम की टीम का विरोध करने के लिए कुछ सफाई कर्मी वहां पहुंच गए। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें उठा लिया। इसके बाद कचरा डंप कराया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 51 केस
Next: मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 100 के करीब लापता

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.