Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बागेश्वर के जगदीश कुनियाल के कार्य को सराहा
  • बागेश्वर

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बागेश्वर के जगदीश कुनियाल के कार्य को सराहा

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया और रविवार को मन की बात में सिरकोट के परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल के काम की सराहना की है। मन की बात में जिले का नाम आने से जगदीश के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और जगदीश लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने रेडियो कार्यक्रम का 74 वां संस्करण में बागेश्वर जिले के सिरकोट के परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल के कार्य की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बागेश्वर में रहने वाले जगदीश कुनियाल जी का काम भी बहुत कुछ सिखाता है। जगदीश जी का गांव और आस-पास का क्षेत्र पानी की जरूरतों के लिए एक प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर था। लेकिन कई साल पहले ये स्रोत सूख गया। इससे पूरे इलाके में पानी का संकट गहराता चला गया। जगदीश ने इस संकट का हल वृक्षारोपण से करने की ठानी। उन्होंने पूरे इलाके में गांव के लोगों के साथ मिलकर हजारों पेड़ लगाए और आज उनके इलाके का सूख चुका वो जलस्रोत फिर से भर गया है। मन की बात में जिले के नाम आने पर जगदीश के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

एसडीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे पटवारी: सिरकोट के परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल ने कहा कि उन्हें वन पंचायत सरपंच भिलकोट बसंत बल्लभ जोशी ने पौधारोपण की प्रेरणा मिली और उन्होंने देवदार व बांज समेत तमाम प्रजाति के पेड़ उगाकर बंजर भूमि को जंगल का रूप दे दिया है। गत शुक्रवार को एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा के निर्देश पर क्षेत्रीय पटवारी संजय कुमार ने जंगल और जलस्रोत का निरीक्षण किया। इसके अलावा सीडीओ डीडी पंत के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश जोशी ने भी रिपोर्ट बनाई। गत दिवस दूरदर्शन की टीम भी गांव पहुंची। उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिडियाल ने भी उनका जंगल देखा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंदादेवी में दो डंपर आपस में भिड़े, एक धू-धूकर जला
Next: एटीएम बदलकर 1 लाख रुपये उड़ाने वाले दो ठग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.