Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एटीएम बदलकर 1 लाख रुपये उड़ाने वाले दो ठग गिरफ्तार
  • हरिद्वार

एटीएम बदलकर 1 लाख रुपये उड़ाने वाले दो ठग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

रुडकी। एटीएम बदलकर एक लाख रुपये साफ करने के मामले में पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अलग-अलग बैंक के छह एटीएम कार्ड, 90 हजार रुपये और कार बरामद की गई है। आरोपियों ने दो अन्य साथियों के बारे में भी बताया है। एसएसपी की ओर से पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेस वार्ता कर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि करौंदी थाना भगवानपुर निवासी विजय कुमार ने तहरीर में बताया था कि चार फरवरी को पुत्री शिवानी न्यू मार्केट स्थित पीएनबी के एटीएम गई थी। वहां एक युवक ने झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल दिया था। जिसके बाद एटीएम से एक लाख रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने एटीएम की सीसीटीवी कब्जे में लेकर आरोपी को चिन्ह्ति करना शुरू कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को भगवानपुर पुलिस ने अनुज निवासी लहबोली कोतवाली मंगलौर और अंकित निवासी मरतोली थाना देवबंद जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से विभिन्न बैंक के 6 एटीएम कार्ड, 90 हजार रुपये और यूके नम्बर की लग्जरी कार बरामद की गई है। नीटू निवासी चरथावल जिला मुजफ्फरनगर और परवेज निवासी बहादराबाद गैंग में शामिल है। नीटू मुजफ्फरनगर और परवेज रोशनाबाद जेल में बंद है। पुलिस टीम में भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, प्रकाश राणा, सचिन कुमार, सुधीर कुमार और लाल सिंह शामिल रहे।
दो महीने पहले जेल से आया है अनुज: पुलिस पूछताछ में अनुज ने बताया कि वह पिछले साल मुजफ्फरनगर से ठगी के मामले में जेल गया था। दो महीने पहले ही वह जेल से आया है। जिसके बाद भगवानपुर, जोधपुर, राजस्थान, जयपुर और अन्य जगह एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की। अनुज पर धोखाधड़ी, आर्म्स ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में मुजफ्फरनगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
परवेज है गैंग लीडर: परवेज, नीटू, अंकित और अनुज ने मिलकर गैंग बनाया। कई राज्यों और शहरों में जाकर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते थे। अंकित कार से रेकी करता था। ताकि किसी को शक न हो। थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि गैंग का लीडर परवेज है जो फिल्हाल रोशनाबाद जेल में बंद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बागेश्वर के जगदीश कुनियाल के कार्य को सराहा
Next: 9.25 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.