Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्लॉट बेचने के नाम पर बीएसएफ इंस्पेक्टर से 22.50 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

प्लॉट बेचने के नाम पर बीएसएफ इंस्पेक्टर से 22.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। प्रॉपर्टी डीलर और जमीन विक्रेता पर बीएसएफ में तैनात इंस्पेक्टर से 22.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साईं विहार कॉलोनी निवासी श्याम सिंह बोरा ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में गृह मंत्रालय, दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्होंने ग्राम मटकोटा स्थित 83.64 वर्गमीटर भूमि का सौदा प्रॉपर्टी डीलर गुरमीत सिंह के माध्यम से गुरदयाल सिंह से 22.50 लाख रुपये में किया था।
14 दिसंबर 2024 को इकरारनामा तैयार हुआ और 28 मार्च 2025 को जमीन की रजिस्ट्री उनके पुत्र गौरव बोरा के नाम करा दी गई। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने 50 हजार रुपये ऑनलाइन अग्रिम भुगतान किए, जबकि शेष 22 लाख रुपये तीन चेकों के माध्यम से दिए। दाखिल खारिज होने के बाद जब उन्होंने प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण शुरू कराया तो भारती मेहता पत्नी दीवान सिंह मेहता मौके पर पहुंच गईं और जमीन पर अपना दावा जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने बगल वाले प्लॉट को उनका बताकर मामला टालने की कोशिश की, लेकिन जांच में वह जमीन भी विवादित निकली। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। धोखाधड़ी के कारण वह मानसिक तनाव में हैं। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोजगार मेले में 43 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, छह का मौके पर चयन
Next: चारधाम यात्रियों की सुविधा में कोई कमी न हो: प्रेमचंद अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 19.28.04_11zon
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जिला पंचायतों का बजट घटाने पर सदस्यों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.