

अल्मोड़ा। शहर के माल रोड क्षेत्र में ह्यूम पाइप बिछाने के कार्य के चलते शनिवार रात से रविवार सुबह तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इस दौरान बड़े वाहनों के साथ छोटे चारपहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी कुछ हिस्सों में प्रतिबंधित रहेगी।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर भैरव मंदिर और अरोमा ऑटोमोबाइल के पास ह्यूम पाइप बिछाने का कार्य किया जाना है।
इसके चलते शनिवार 16 मई की रात आठ बजे से रविवार 17 मई की सुबह नौ बजे तक करबला से लक्ष्मेश्वर तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं छोटे चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए गैस गोदाम तिराहे से शिखर तिराहे तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विभाग के अनुसार यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस, जनप्रतिनिधियों और वार्ड सदस्यों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है तथा उनकी सहमति के बाद ही यातायात योजना लागू की जा रही है।


