Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हुआ हिमपात
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हुआ हिमपात

RNS INDIA NEWS 01/02/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में मौसम फिर से करवट बदलने लगा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। लास्पा, मिलम सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 2 फीट से अधिक बर्फबारी हुई, जिससे यहां का तापमान माइनस 10 डिग्री पहुंच गया है। वहीं निचले इलाकों में बादल छाए रहे। बर्फबारी और बादल छाए रहने से हिमनगरी ठंड के आगोश में है, जबकि जनपद के अन्य हिस्सों में भी ठंड का असर बना रहा।
मंगलवार को मुनस्यारी के खलिया, पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम, लास्पा सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रही। पिछले दो दिनों में यहां 2 से 3 फीट बर्फबारी हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से लास्पा, मिलम सहित अन्य माइग्रेशन गांवों में तापमान माइनस 10 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मुनस्यारी में पूरे दिन बादल छाए रहे। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बादल छाए रहने से हिमनगरी में भी पारा तेजी से लुढ़का है। मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि जनपद के अन्य हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप बना रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने कुलसारी और थराली बाजार में डोर टू डोर प्रचार कर मांगे वोट
Next: प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 पीठासीन अधिकारी रहे गैरहाजिर

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.