Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ के चौपखिया मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के चौपखिया मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। वड्डा के चौपखिया मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने अराध्य चौमू बाबा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। ढोल नगाड़ों के साथ परंपरागत तरीके से भगवान चौमू देवता का डोला जैसे ही मुख्य मंदिर परिसर में पहुंचा, भगवान के जयकारे से वड्डा घाटी गूंज उठी।
गुरुवार को पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले को सोर की सांस्कृतिक विरासत बताते हुए कहा कि इसके संरक्षण के लिए प्रयास किए जाएंगे। कहा यह मेला इस पूरे क्षेत्र की पहचान से जुड़ा हुआ है। कहा मेले हमें अपनी संस्कृति, संस्कार व समाज से जोड़ते हैं। चौपखिया मेले के मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग भगवान चौमू देवता के दर्शनों के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर एक बजे के करीब रियांसी से भगवान चौमू देवता के डोला निकला। ढोल-नगाड़ों के साथ करीब एक घंटे से अधिक समय तक क्षेत्र की परिक्रमा के बाद मुख्य मंदिर जैसे ही पहुंचा, पूरा क्षेत्र बाबा चौमू देवता की जयकार से गूंजा उठा। घंटों से अपने अराध्य के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे भक्तों को भगवान चौमू देवता ने निराश नहीं किया। भगवान ने सभी को समृद्धि का आशीष दिया। मंदिर में दिन भर पूजा-अर्चना करने वालो की भारी भीड़ जुटी रही। भीड़ अधिक होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीमांत के युवाओं के लिए जनपद में ही कराएं सेना भर्ती
Next: 32 साल के संघर्ष के बाद मिली अधूरी सड़क की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.