Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पिंक वेंडिंग जोन की महिला लघु व्यापारियों को सौंपी दुकानों की चाबी
  • हरिद्वार

पिंक वेंडिंग जोन की महिला लघु व्यापारियों को सौंपी दुकानों की चाबी

RNS INDIA NEWS 05/12/2022
09 (36)

हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति के निर्णय के अनुसार रोड़ी बेलवाला में विकसित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन के अंतिम चरण की आवंटन प्रक्रिया के तहत पिंक वेंडिंग जोन विकसित कर रही कंपनी किरण सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के मैनेजर शैलेंद्र पांडेय द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं को दुकानों की चाबी सौप कर अधिकृत किया। महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन से बाजार में व्यापार संचालन के साथ बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, सीसीटीवी, कैमरे इत्यादि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि रोड़ी बेलवाला में स्थापित पिंक वेंडिंग जोन देश का पहला पिंक वेंडिंग जोन है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर उनका सशक्तिकरण करने के लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर महिला पिंक वेंडिंग जोन के उद्घाटन व लोकार्पण के साथ पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को अनुदान राशि े दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल सहित लाभार्थी महिलाओं में पुष्पा दास, गुंजन सैनी, संगीता मंडवाल, आशा देवी, शाकुंभरी देवी, सुनीता, उषा देवी, राधा देवी, प्रमोद, अलका, आशा, कौशल, सुमन बिष्ट, पार्वती देवी, मंजू, सुमित्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनसंपर्क कार्यालय बंद करने पर बीकेटीसी को भेजा कानूनी नोटिस
Next: 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पुलिस ने काटे डीजे व बेंकट हॉल संचालकों के चालान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.