Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 26/04/2023
rns featured image new

सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों के वाहन को उड़ाया नक्सलियों ने
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा  प्रभारी ओम माथुर ने ज्याया दुख

जगदलपुर (आरएनएस)।  बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को फिर नक्सलियों ने जवानों से भरे वाहन को विस्फोटक से उड़ा दिया। इस हमले में डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों की इस करतूत की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। वहीं बस्तर प्रवास पर आए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने घटना पर दुख जताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
बुधवार को दंतेवाड़ा जिले के जंगलों में नक्सलियों के लोकेशन की सूचना मिलने के बाद डीआरजी के 11 जवान घने जंगलों में सर्चिंग पर निकले हुए थे। रास्ते में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था, जिसे जवान भांप नहीं पाए और आईईडी वाले पाइंट से गुजरने के दौरान उनका वाहन चपेट में आ गया। विस्फोट के लिए भारी मात्रा में बारूद का इस्तेमाल किया गया था। विस्फोट इतना जबरदस्त रहा कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन पर सवार ड्राइवर समेत सभी 11 जवान शहीद हो गए। सूचना मिलते ही जिला एवं संभाग मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स घटना स्थल की ओर रवाना कर दिए गए हैं। जंगलों में हमलावर नक्सलियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। इस भीषण नक्सली वारदात की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि नक्सलियों को उनकी इस कायराना करतूत की सजा हर हाल में दी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को फोन कर उनसे घटना का ब्यौरा लिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि नक्सलियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।  उधर बस्तर प्रवास के सिलसिले में जगदलपुर आए भारतीय जनता पार्टी के छ्ग प्रभारी ओम माथुर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस घटना को राज्य सरकार की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि छ्ग में नक्सली टॉरगेट किलिंग कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि के सात छात्रों को मिला प्लेसमेंट
Next: 20 क्विंटल फूलों से सजा बदरीनाथ धाम, 27 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.