Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव और हिमाचल के नतीजों को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि, हमें उम्मीद थी कि हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी। चुनाव के नतीजों को देखते हुए वह बनती दिखाई दे रही है। हार्स ट्रेडिंग के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि वहां से विधायकों को यहां नहीं लाएंगे, लेकिन साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा। भाजपा कुछ भी कर सकती है। मुख्यमंत्री बघेल ने को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव का ऑब्जर्वर बनाया है।

उम्मीद सच होती दिख रही
रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने कहा कि, कांग्रेस हिमाचल में कई सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन कई अन्य सीटों पर कांटे की टक्कर है। हमें चुनाव परिणाम घोषित होने तक इंतजार करना चाहिए, क्योंकि मतगणना अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे दिल्ली जा रहे हैं, वहां से हिमाचल प्रदेश जाएंगे। बघेल ने आशा व्यक्त की और कहा कि हिमाचल में सरकार बनाने की उनकी उम्मीद सच होती दिख रही है।

गुजरात पर बोले- इंतजार करें, कोई नहीं जानता बक्से से क्या निकलेगा
वहीं गुजरात के चुनाव ट्रेंड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, बिना परिणाम आए, सिर्फ ट्रेंड के आधार पर वह कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि हमे मतगणना खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। यह कोई नहीं जानता कि कौन सा बॉक्स खुलेगा और वोटों की गिनती के दूसरे-तीसरे राउंड में अंतर आ जाएगा। हम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अन्य जगहों की अपेक्षा गुजरात बड़ा राज्य है तो वहां पर मतगणना के कई राउंड चल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांगड़ा में मतगणना केंद्र में छत से गिरीं टाइलें, कर्मचारी बाहर भागे
Next: 24 दिसंबर को होंगे देहरादून के सभी कालेजों में चुनाव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.