Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाड़ेछीना जीजीआईसी में महिला कोतवाली टीम की जागरूकता पाठशाला
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना जीजीआईसी में महिला कोतवाली टीम की जागरूकता पाठशाला

RNS INDIA NEWS 17/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। महिला कोतवाली टीम ने शुक्रवार को बाड़ेछीना स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं और स्कूल स्टाफ को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जानकी भंडारी के नेतृत्व में टीम ने कार्यक्रम संचालित किया। इस दौरान अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद और महिला कांस्टेबल कविता बिष्ट ने छात्राओं को डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल अपराध, मानव तस्करी, यातायात नियम और नए आपराधिक कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति योजना तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 और आपदा हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
Next: पेयजल संकट व सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा, लोनिवि कार्यालय में जड़ा ताला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.