Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार। राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में मिले एक बाबा के शव के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल को वन विभाग के कर्मचारी ने सूचना दी थी कि पार्क क्षेत्र में एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने स्वयं वादी बनकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के घाटों, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर पूछताछ की। साथ ही डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और मोबाइल का उपयोग नहीं करते।

इसके आधार पर शुक्रवार को हिल बाईपास स्थित फ्लाईओवर के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार उर्फ चिकना (25) निवासी इटावा और रोहित कुमार (19) निवासी पटना के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल संकट व सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा, लोनिवि कार्यालय में जड़ा ताला
Next: सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.