Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पेंशनर्स की अनदेखी बंद करे सरकार, मांगों पर जल्द निर्णय ले
  • ऊधम सिंह नगर

पेंशनर्स की अनदेखी बंद करे सरकार, मांगों पर जल्द निर्णय ले

RNS INDIA NEWS 01/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की रविवार को नगर निगम सभागार में आयोजित जिलास्तरीय बैठक में पेंशनर्स ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया। कहा कि सरकार उनकी अनदेखी बंद करे। बैठक का संचालन करते हुए संगठन के महासचिव एसके नैय्यर ने कहा कि उत्तराखंड में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगभग 13 लाख बताई जाती है, जो कुल जनसंख्या का करीब 11 प्रतिशत है। उन्होंने सरकार से पेंशनर्स की लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में सरकारी पेंशनर्स निवास करते हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बैठक में सात प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। इनमें राजकीय व निजी चिकित्सालयों में कैशलेस उपचार सुविधा, 18 माह का फ्रीज डीए एरियर भुगतान, 65, 70, 75 व 80 वर्ष की आयु पर 5, 10, 15 और 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि, कम्यूटेशन कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष 8 माह करना, गोल्डन कार्ड योजना की निगरानी के लिए जिलाधिकारी या मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करना, एसजीएचएस के तहत कोषाधिकारियों को आहरण-वितरण अधिकारी बनाना और 30 जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि प्रदान करना शामिल है। बैठक की अध्यक्षता बीएल साह ने कही। बैठक में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा क्षेत्र से आए पेंशनर्स ने भाग लिया। इस दौरान सीएस रावत, पूरन चंद्र जोशी, पनवेश गुप्ता, लीलांबर जोशी, चंद्र सिंह रावत, जमुना प्रसाद, भूपाल सिंह, पीडी जोशी, पवन कुमार, मोहन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह रावत, नवीन चंद्र पांडे, त्रिवेणी सहाय गंगवार, प्रभाकर तिवारी, सुरेंद्र सिंह, बीएस चौहान, राम प्रसाद, राजकुमार त्यागी, विधा शर्मा, नेकचंद, मोहन लाल, कृष्णवीर सिंह, विजयपाल सिंह, आरके पवार, डीएस राठौर, वीके जोशी, डीबी सिंह, डॉ. आरसी जैन, डीके आर्या, कलावती, जानकी पंत, आशा के सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली पर एकल बुजुर्गों के घर पहुंची पुलिस, जाने हालचाल
Next: हिन्दू नव संवत्सर पर 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.