Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पेंशन प्रकाश यात्रा का श्रीनगर में भव्य स्वागत
  • पौड़ी

पेंशन प्रकाश यात्रा का श्रीनगर में भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित पेंशन प्रकाश यात्रा के शनिवार को श्रीनगर में पहुंचने पर श्रीनगर और कीर्तिनगर शाखा के कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना के लिए यात्रा निकाल रहे कर्मचारी नेताओं के साथ मिलकर समस्त कर्मचारियों ने श्रीकोट में जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। वहीं कर्मचारियों ने सीएम पुष्कर धामी के रिकार्ड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की कि सीएम उक्त मांग पर ठोस परैवी करेंगे।

श्रीकोट में आयोजित सम्मेलन में संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का अधिकार है। पूरे देश में पेंशन का एक ही विधान होना चाहिए। एक ओर सरकार जन कल्याण योजनाओं में गरीबों को विभिन्न पेंशन देकर उनकी वृद्धावस्था को सुरक्षित कर रही है। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की पेंशन बन्द कर उनका बुढ़ापा असुरक्षित किया जा रहा है। मोर्चे के श्रीनगर अध्यक्ष राकेश रावत व उपाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि कर्मचारियों के हित में सरकार को जल्द उक्त मांग पर कार्यवाही करनी चाहिए। लंबे अर्से से कर्मचारी आंदोलित और संघर्षरत हैं। इस मौके पर गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष जयदीप रावत, कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष योगेश घिल्डियाल कहा कि तीन प्रदेशों में मोर्चे को सफलता मिल चुकी है और वहां पर पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड में भी सरकार कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन को अवश्य लागू करेगी।

इस मौके पर मण्डलीय उपाध्यक्ष दाताराम भट्ट, महेश गिरी, पंकज ध्यानी, सुबोध नेगी, बृजेश पंवार, अजय नेगी, राजेश कुकरेती, कमलेश मिश्रा , रणबीर सिंधवाल, नरेश भट्ट, शंकर भट्ट, प्रमेन्द्र लिंगवाल, राकेश रावत, राजीव उनियाल ,मनोज भण्डारी, जसपाल सिंह गुसाईं, मनोज भण्डारी, नागेश नौडियाल, राजेंद्र रावत, अनुसूया जुगराण, स्मृति,तेजवीरी चौधरी,मुक्ता रानी, विमल राणा, राजीव उनियाल, सतीश बलुनी , प्रमेन्द्र लिंगवाल , अरूण बडोनी, सतीश बलुनी, दाताराम भट्ट, गौरी नैथानी,सौरभ नौटियाल, अमित रावत, अनिल सैनी,परमेश, आदित्य,विनय रावत आदि कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेले के अवसर पर कैंची धाम में वाहनों की नो एंट्री
Next: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.