Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मेले के अवसर पर कैंची धाम में वाहनों की नो एंट्री
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मेले के अवसर पर कैंची धाम में वाहनों की नो एंट्री

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

नैनीताल। प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर 15 जून को वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। कैंची मंदिर जाने वाले दोनों मार्ग के वाहनों को भवाली व खैरना मार्ग पर ही रोक लिया जाएगा, जहां से श्रद्धालु शटल सेवा के माध्यम से जाएंगे। इन शटल वाहनों समेत दुपहिया वाहनों को मंदिर से लगभग एक किमी पहले ही रोक लिया जाएगा। समीप के खेतो में दुपहिया को पार्क किया जाएगा। स्थापना दिवस पर डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनाओं के मद्देनजर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कैंची धाम में स्थापना दिवस कार्यक्रम में यातायात प्रबंधन को लेकर शनिवार को एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें तय किया गया कि भवाली-खैरना मार्ग के बीच में पड़ने वाले कैंची मंदिर में वाहनों की आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए भवाली व खैरना से शटल सेवा संचालित होगी। जबकि शटल सेवा तथा दुपहिया वाहन भी मंदिर से एक किमी पहले रोके जाएंगे। इसमें भवाली पालिका मैदान में वाहन पार्किंग व शटल सेवा प्वाइंट को हरी झंडी दी गई। एसडीएम ने अधिकारियों को भवाली व खैरना में पार्किंगों का चयन, शटल सेवा पिकअप प्वाइंट, दुपहिया वाहन स्टैंड चिह्नित कर उनका स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से दमकल विभाग, बिजली व पेयजल विभाग अधिकारियों को बीते वर्षों की व्यवस्था से और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चिह्नित क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पानी की गुणवत्ता चेक होकर श्रद्धालुओं तक पहुंचे। नगरपालिका कूड़ा उठाने के वाहन व मोबाइल शौचालय की व्यवस्था रखे। स्वास्थ्य विभाग एम्बुलेंस की व्यवस्था रखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्य समाज के नाम पर भी ठगी
Next: पेंशन प्रकाश यात्रा का श्रीनगर में भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.