Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हराकर इटली ने जीता खिताब
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हराकर इटली ने जीता खिताब

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

लंदन।  इटली ने यहां वेंब्ले स्टेडियम में खेले गए यूरो कप 2020 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब जीता। इटली के जीत के हीरो गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुमा रहे जिन्होंने पेनल्टी शूटआउट में दो गोल बचाए और इटली की खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई।
इटली और इंग्लैंड के बीच एक्सट्रा टाइम तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला जिसमें इटली ने 3-2 से जीत हासिल की।
इससे पहले, इंग्लैंड की ओर से ल्यूक शॉ ने दूसरे मिनट में ही गोल कर टीम को शुरूआती बढ़त दिलाई और खिताबी मुकाबले का शानदार आगाज किया। इंग्लैंड ने इस बढ़त को पहले हॉफ तक कायम रखा और इटली को गोल करने से रोकने में सफल रही।
पहले हॉफ में जिस तरह इंग्लैंड ने बढ़त ली उससे लग रहा था कि इंग्लैंड फुटबॉल के किसी बड़े टूर्नामेंट में खिताब जीतने के अपने 55 साल के सूखे खत्म करने के करीब है।
हालांकि, दूसरे हॉफ में इटली ने वापसी की और उसकी तरफ से लियोनाडरे बोनुची ने 67वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
इसके बाद इंग्लैंड और इटली ने बढ़त हासिल करने की तमाम कोशिश की लेकिन निर्धारित समय तथा इंजुरी समय में भी दोनों टीमें अन्य गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 1-1 की बराबर पर रहा।
डोनारुम्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इटली ने 2006 फीफा विश्व कप के बाद पहली बार कोई बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीता है।
इटली ने आखिरी बार 1968 में यूरो कप जीता था। इटली यूरो 2000 और यूरो 2012 में भी फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे क्रमश: फ्रांस और स्पेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम जिसने आखिरी बार 1966 में जर्मनी को 4-2 से हराकर विश्व कप जीता था, उसका इसके बाद कोई भी बड़ा खिताब जीतने का इंतजार इटली ने बढ़ा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम: उत्तराखंड में 16 जुलाई तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी
Next: हल्द्वानी के जाने माने स्टैण्डर्ड स्वीट्स के स्वामी का सड़क दुर्घटना में निधन

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.