Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम: उत्तराखंड में 16 जुलाई तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड

मौसम: उत्तराखंड में 16 जुलाई तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज यानी 12 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। इन दो दिन देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अन्य इलाकों में हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत जिले में भारी बारिश का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि पर्वतीय जिलों में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, मार्ग बंद होने की घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को नदी नालों के किनारे ना जाने की सलाह दी गई है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में भी सचेत रहने को कहा गया है। ऐसे में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

13 व 14 को इन तीन जिलों में बारिश का अनुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 13 व 14 जुलाई को भी राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पिथौरागढ़, नैनीताल, गढ़वाल क्षेत्र में पौड़ी जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश का अनुमान है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा रहेगा। नदी नालों का जल स्तर बढ़ सकता है। इन दो दिन यलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 व 16 को इन पांच जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिन देहरादून, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश का अनुमान है। 13 से 16 जुलाई तक पर्वतीय क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में मामूली भूस्खलन, चट्टानों के धसने, लिंक, सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही कहीं कहीं नदी और नाले उफान पर होंगे। निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 जुलाई
Next: पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हराकर इटली ने जीता खिताब

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.