Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में मुख्य फार्मेसी अधिकारी से 2.87 लाख की ठगी
  • पौड़ी

पौड़ी में मुख्य फार्मेसी अधिकारी से 2.87 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 13/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। साइबर ठगों ने आयुर्वेदिक विभाग के तहत जिला अस्पताल में आयुष विंग में तैनात मुख्य फार्मसी अधिकारी को शिकार बनाया है। साइबर ठगों ने उनको झांसे में लेते हुए उनके खाते से करीब 2 लाख 87 हजार की ठगी कर ली। मुख्य फार्मेसी अधिकारी दिनेश प्रसाद थपलियाल ने एसएसपी को ज्ञापन देकर उनकी धनराशि वापस देने की गुहार लगाई है। पीडित दिनेश प्रसाद थपलियाल ने एसएसपी कार्यालय में दिए गए ज्ञापन में बताया कि 24 अगस्त को एक अनजान नंबर से उनको यूनो ऐप डाउनलोड करवाया गया। बताया कि 27 अगस्त को उनके खाते से ठग ने 98 हजार की धनराशि निकाल दी। जिस पर उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाते हुए यूपीआई नंबर बंद करवाया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इसके कुछ दिनों बाद नया सिम खरीदते हुए उस पर यूपीआई चालू करवाया। बताया कि बीती 11 सितंबर को ठग ने एक बार फिर उनके खाते से 95 हजार निकाल दिए गए। जिसकी उनको जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद ठग ने 12 सितंबर को पहले 90 हजार व 4 हजार की धनराशि उनके खाते से निकाल लिए। बताया कि ठग ने उनके साथ 2 लाख 87 की धनराशि ठगी है। पीड़ित ने बताया कि वह इस दौरान देहरादून में एक अस्पताल में अपना उपचार भी करवा रहे थे। कहा कि उनके साथ ठगी होने से वह मानसिक व आर्थिक रूप से काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने एसएसपी पौड़ी को ज्ञापन देकर जल्द ही उनकी धनराशि वापस देने की गुहार लगाई है। वहीं, एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित थाना प्रभारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सुरक्षाकर्मियों को दिए टिप्स
Next: गुरुड़ाबाज लायंस और अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.