Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी को जल्द मिलेगी क्रिटिकल केयर सेंटर की सौगात
  • पौड़ी

पौड़ी को जल्द मिलेगी क्रिटिकल केयर सेंटर की सौगात

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो आने वाले दिनों में पौड़ीवासियों को क्रिटिकल केयर सेंटर का लाभ मिलेगा। क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण जिला अस्पताल के समीप ही किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्तपताल पौड़ी के परिसर में ही भूमि की उपलब्धता जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेंटर निर्माण के लिए 542 वर्ग मीटर जगह पर इसका निर्माण हो सकेगा।
शहरवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने जा रहा है। सरकार की ओर से जिला मुख्यालय पौड़ी में क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाना है। जिसके निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। आने वाले समय में गंभीर रोगों के निदान के लिए क्रिटिकल केयर सेंटर को संजीवनी की तरह उपयोग में लाया जाएगा। जिला मुख्यालय में जल्द इसका निर्माण हो इसके लिए स्वास्थ्य महमका भी भूमि की तलाश में जुटा हुआ है। महकमे के अनुसार सेंटर का निर्माण जिला अस्पताल पौड़ी के परिसर के भीतर ही इस प्रोजेक्ट को बनाया जाना है। जिससे कि अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सेंटर के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकेगा। विभाग की मानें तो पौड़ी में जल्द ही क्रिटीकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। क्रिटीकल केयर सेंटर को आधुनिक तकनीकों से लैस 50 बेड से सुसज्जित किया जाएगा। जिसमें रोगियों को कार्डियालॉजिस्ट यानी हदय रोग विशेषज्ञ, आईसीयू आदि सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जिला अस्पताल में भूमि की उपलब्धता का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रस्तावित क्रिटीकल केयर सेंटर को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर बनाया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग प्रोजक्ट डिवीजन देहरादून को सर्वे के बाद ही भूमि को चयनित करने को कहा। कहा कि प्रोजेक्ट में भूमि की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए। कहा कि यदि पौड़ी में भूमि की उपलब्धता होती है तो सभी संभावनाओं को देखते हुए कार्य प्रगति आगे बढ़ायें। इस मौके पर डीएम ने कहा कि यदि सेंटर के लिए भूमि की कमी आड़े आयी तो पावर हाउस जाने वाले मार्ग के नीचले हिस्से को भी कार्ययोजना में शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार करें। इस मौके पर डीएम ने संबंधित अफसरों को शीघ्र ही खाली स्थान पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। इस मौके पर सीएमओ डा. प्रवीण कुमार संबंधित अफसर उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नई टिहरी कलक्ट्रेट में लगाया दीपावली मेला
Next: सिरमौर के चमांजी में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे को ऐसे दी खौफनाक मौत

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.