Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नई टिहरी कलक्ट्रेट में लगाया दीपावली मेला
  • टिहरी

नई टिहरी कलक्ट्रेट में लगाया दीपावली मेला

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में आजीविका दीपावली मेले का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ डीएम डा सौरभ गहरवार ने किया। इस मौके पर डीएम डा गहरवार ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की बिक्री से आजीविका संवर्द्धन ही नहीं, बल्कि उत्पादों का प्रसार होने से स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलेगी।
मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विभिन्न विकास खण्डों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की तैयार की गई सामग्री एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मेले में सभी विकास खण्डों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं न लगभग 50 हजार रूपये के उत्पादों की बिक्री की। इस मौके पर पूर्व जिलाधिकारी एसएस पांगती भी मेले में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों व स्थानीय लोगों से अपील की, कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत करें। त्योहारी में दीपावली मेले का आयोजन से स्थानीय उत्पादों की बिक्री होने के साथ ही महिलाओं की आर्थिकी को बल मिला। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि दीपावली मेले का अच्छा रिस्पांस रहा है। आगे भी इस तरह के मेलों का आयोजन किया जायेगा। मेले में अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग खरीददारी करते नजर आये। मेले में विभिन्न ब्लाकों के महिला समूहों ने स्टॉलों में स्थानीय उत्पाद में गहथ, भंगजीरा, जख्या, मंडवा का आटा, झंगोरा, दालें, तिल आदि के अलावा अचार, पहाड़ी नमक, जैम, रोटना, हवन सामग्री, धूपबत्ती, मोमबत्ती, एलईडी लड़ियां, स्वेटर, वॉल हेगिंग, साबुन, तेल आदि रखा गया था। जिनकी लोगों ने जमकर खरीददारी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधार कार्ड मानिटिरिंग समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Next: पौड़ी को जल्द मिलेगी क्रिटिकल केयर सेंटर की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.