Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौधारोपण कर सगाई को बनाया यादगार
  • देहरादून

पौधारोपण कर सगाई को बनाया यादगार

RNS
RNS INDIA NEWS 22/11/2020
07 (16)

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की सुपुत्री निमिका अग्रवाल का सगाई समारोह आज रमाडा होटल चकराता रोड, देहरादून में संपन्न हुआ। समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल, देशभर के विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक व कई अति विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर सभी विशिष्ठ आतिथियों ने नवदंपति को अपना आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सगाई को यादगार बनाने के लिए नव दम्पति ने परिसर में पौधारोपण भी किया। ज्ञात हो कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल हमेशा पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश देते आए हैं उनका मानना है कि हर धार्मिक अनुष्ठान एवं पावन पर्व पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपनी सुपुत्री निमिका एवं ऋषभ के सगाई समारोह में भी पौधारोपण कर उस परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर नवदंपति द्वारा 31 जरूरतमंद पर्यावरण मित्रों को राशन की सामग्री भी वितरित की गई। कोरोना संक्रमण के चलते सरकार के दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष की सुपुत्री के सगाई समारोह में सीमित अतिथियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी अतिथि सेनीटाइज होकर समारोह स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, सांसद महारानी राज लक्ष्मी शाह, वन मंत्री हरक सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृरदयेश, महिला विकास मंत्री रेखा आर्य, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक प्रीतम सिंह, विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान सहित कई अन्य मंत्री गण विधायक गण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसी फिल्म की शूटिंग करने रामनगर जरूर आऊंगा : सोनू निगम
Next: हर की पैड़ी को स्कैप चैनल से मुक्त रखा जायेगा, अविरल गंगा का दर्जा रहेगा बरकरार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.