Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पटवारी के रिश्वत मांगने को लेकर ग्रामीणों ने किया तहसील का घेराव
  • देहरादून

पटवारी के रिश्वत मांगने को लेकर ग्रामीणों ने किया तहसील का घेराव

RNS INDIA NEWS 28/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  तहसील में तैनात एक पटवारी के पशु बीमा क्लेम की एवज में रिश्वत मांगने के मामले को लेकर सवाई के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि रिश्वत मांगने वाले पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, एसडीएम ने बताया कि आरोपी पटवारी को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। तहसील क्षेत्र के समाल्टा क्षेत्र में तैनात पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार दोपहर को वायरल हुआ था। जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग में खलबली मच गई। बुधवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय का घेराव किया। सवाई निवासी युवराज सिंह चौहान ने बताया वह अपने मरे हुए बैल का बीमा क्लेम करने के लिए सोमवर को तहसील मुख्यालय आए थे। आरोप है कि राजस्व कर्मचारी ने बीमा से संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर करने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बिना रिश्वत लिए हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। आरोप है कि पटवारी ने रिश्वत की रकम लेने के बाद ही हस्ताक्षर किए। तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वालों का काम सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत दिए होता ही नहीं है। भले ही सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस की बात करती हो, लेकिन सरकारी कर्मचारी बिना रिश्वत के काम नहीं करते हैं। रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं होने से ग्रामीणों के काम अटक जाते हैं। ग्रामीणों ने भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
उधर, एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें जांच अधिकारी नामित किया है। जबकि राजस्व कर्मी को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रा को बाइक पर जबरन बैठाने का प्रयास
Next: हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली अनुमति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.