Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

हरिद्वार। पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना सिडकुल की एक कालोनी में रहने वाली महिला की गत 24 जुलाई को धारदार हत्या से वार कर हत्या कर दी गयी थी। महिला मूलरूप से उ.प्र. के लखीमपुर खीरी जनपद की रहने वाली थी। महिला के भाई ने उसके पति राजेश कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। थाना सिडकुल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपी पति राजेश की तलाश में लगी पुलिस टीम ने उसे लखीमपुरी उ.प्र. के ग्राम तनाजा कोठिया थाना फूलबेहड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पत्नीके साथ विवाद चल रहा था। 4 महीने पहले पत्नीराजकुमारी बच्चों को लेकर हरिद्वार आ गयी थी। पत्नी को तलाश करते हुए हरिद्वार आया तो उसने उसे साथ रखने से मना कर दिया। घटना वाले दिन भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। जिसमे उसने अपने पास छिपाकर रखे चापड़ से गले पर वारकर उसकी हत्या कर दी और फरार होकर सीधे अपने गांव पहुंच गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर झाडिय़ों में छिपाकर रखा गया हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया गया। इस दौरान एएसपी डा. विशाखा अशोक भदाणे भी मौजूद रही। पुलिस टीम में थाना प्रभारी एलएस बुटोला, सीआईयू प्रभारी एसआई रणजीत सिंह, एसआई प्रदीप रावत, एसआई सोहन रावत, कांस्टेबल प्रेम सिंह, ब्रजेश, नरेंद्र राणा, कुम्पाल सिंह, उमेश, मनोज शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक-युवती की आत्महत्या का नहीं हुआ खुलासा
Next: प्रदेश में नहीं चलने दिया जाएगा भ्रष्टाचार व बाहुबल : रमेश जोशी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.