Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • युवक-युवती की आत्महत्या का नहीं हुआ खुलासा
  • टिहरी

युवक-युवती की आत्महत्या का नहीं हुआ खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। पौड़ीखाल क्षेत्र में किशोर उम्र के लडक़े-लडक़ी के प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किये जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है, कि लडक़ा ओपन स्कूल पढ़ाई के तहत हाईस्कूल की परीक्षा देने आया था। जबकि लडक़ी इंटर की पढ़ाई कर रही थी। पौड़ी खाल स्थित करास गाँव के जंगल में बीते गुरुवार काफल के पेड़ पर एक ही रस्सी पर झूलता युवा प्रेमी का जोड़ा मिला था। जिस स्थिति में दोनों के शव मिले। उससे प्रतीत होता है कि करीब आठ-दस दिन पहले आत्म हत्या की गई है। जिस पर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक किशोर 17 जुलाई को टिहरी आया था। उसके पिता कमल सिंह के अनुसार उसका 31 जुलाई को ओपन स्कूल हाईस्कूल का ऋषिकेश में पेपर था। उसके घर वालों से ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। ऐसे में सभी ने सोचा कि वह पढ़ाई की तैयारी करने ऋषिकेश या हरियाणा में होगा। वहीं किशोरी के पिता चपोली निवासी वैशाख सिंह के मुताबिक उनकी लडक़ी अचानक 17 जुलाई को घर से निकली थी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई खबर नहीं लगी तो परिजनों ने 18 जुलाई को उसकी गुमशुदगी थाना हिंडोला खाल में लिखवाई। थाना प्रभारी बलबंत कंडियाल के मुताबिक दोनों की काफी बातचीत होने के सबूत उनके काल डिटेल में मिला है। पुलिस को मौके से दोनों के मोबाइल, आधार कार्ड भी मिले हैं। दोनों के आत्महत्या करने को लेकर कोई अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कच्ची उम्र के प्रेम सहित समाज व परिवार के भय ने दोनों ने आत्महत्या का रास्ता अपनाया। फिलहाल पौड़ीखाल क्षेत्र में कच्ची उम्र के प्रेम व आत्महत्या की इस सनसनीखेज घटना ने हर माता-पिता को भयभीत जरूर कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मलबा आने से बुढ़ाकेदार मोटर मार्ग बंद, 60 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
Next: पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.