Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा गेस्ट हाउस में, दोनों की जमकर की धुनाई और उतारा इश्क़ का भूत
  • हरिद्वार

पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा गेस्ट हाउस में, दोनों की जमकर की धुनाई और उतारा इश्क़ का भूत

RNS INDIA NEWS 04/09/2021
rns featured image new

हरिद्वार। अल्मोड़ा से तीन बच्चों की मां के प्रेमी संग फरार होने की खबर अभी ठंडी नहीं हुई थी कि एक विवाहेतर सम्बन्ध का मामला सामने आ गया।
ताजा मामला हरिद्वार जिले से है जहां एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस में पकड़ लिया। फिर क्या था पत्नी के सिर पर भूत सवार हुआ तो उसने पति और प्रेमिका के इश्क का बुखार उतार दिया। हो हल्ला होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों से हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई।

मामला हरिद्वार जिले के कलियर का है। जहां एक गेस्ट हाउस में पत्नी ने पति को किसी और के साथ देख लिया। बताया जा रहा है कि कलियर निवासी एक महिला की शादी कुछ साल पहले महमूदपुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय तो अच्छा चला लेकिन इसके बाद पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पति के प्रेम कहानी की भनक पत्नी को कही से लग गई। अब पत्नी अपने पति को प्रेमिका के संग अकेले पकड़ने की फिराक में थी।

आज सुबह पत्नी को कही से पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका को लेकर कलियर में सोहलपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचा। बस फिर क्या था पत्नी भी उनका पीछा करते हुए गेस्ट हाउस के कमरे तक जा पहुंची। पत्नी ने पति को प्रेमिका संग गेस्ट हाउस के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर दोनों के इश्क का बुखार उतारने के लिए उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद पत्नी यहीं नहीं मानी उसने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया।

इस दौरान सुबह-सुबह गेस्ट हाउस में हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। मौके की नजाकत को भांपते हुए गेस्ट हाउस संचालक ने मामले की सूचना कलियर थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। ड्रामा जारी था तो पुलिस सभी को थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम आवास पर हुआ जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित
Next: अज्ञात बुखार से मथुरा में 17 बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.